फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   road accident in America highway truck collided with cars several people killed US Accident

US Accident: अमेरिका के हाइवे पर भीषण सड़क हादसा, जेट ईंधन से भरा ट्रक कारों से टकराया, दो लोगों की मौत

Mon, 23 Oct 2023 02:25 AM IST
जलज मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: जलज मिश्रा Updated Mon, 23 Oct 2023 02:25 AM IST
सार

पुलिस ने बताया कि टक्कर के कारण ट्रक में लगी आग ने दोनों कारों को भी चपेट में ले लिया। हादसे में टैंकर चालक और दूसरी कार के चालक की मौत हो गई। एहतियात के तौर पर हाइवे को कुछ घंटों के लिए बंद कर दिया गया, जिस वजह से काफी लंबा जाम लग गया।

विज्ञापन
road accident in America highway truck collided with cars several people killed US Accident
accident, File Photo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमेरिका में भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। हादसे के कारण टैंकर जल कर खाक हो गया और पूरा आकाश काले धुएं के गुबार से भर गया। इसके अलावा, हादसे के कारण कई घंटो तक जाम लगा रहा। लोग घंटों तक गाड़ियों की कतारों में ही खड़े रहे। मामला अमेरिका के पेंसिल्वेनिया शहर का है।

विज्ञापन

यह है पूरा मामला
अमेरिकी मीडिया के अनुसार, पेंसल्वेनिया टर्नपाइक हाइवे पर शनिवार सुबह एक कार का टायर फट गया। कार ड्राइवर ने रोड के साइड में कार खड़ी की। तभी एक और कार चालक वहां आ गया और लाइट जला दिया। इसी बीच जेट का ईंधन परिवहन कर रहा है एक टैंकर वहां पहुंचा। उसने दोनों कारों पर ध्यान नहीं दिया और कारों से जाकर टक्कर मार दी। टक्कर के कारण टैंकर में तुरंत आग लग गई। टैंकर में भरे ईंधन के कारण काले धुएं के गुबार उठने लगे। 

विज्ञापन

हादसे के कारण लंबे जाम में फंसे लोग 
पुलिस ने बताया कि टक्कर के कारण ट्रक में लगी आग ने दोनों कारों को भी चपेट में ले लिया। हादसे में टैंकर चालक और दूसरी कार के चालक की मौत हो गई। एहतियात के तौर पर हाइवे को कुछ घंटों के लिए बंद कर दिया गया, जिस वजह से काफी लंबा जाम लग गया और लोगों को वाहनों की कतारों में ही खड़ा रहना पड़ा। दमकल विभाग ने आग पर काबू पा लिया है। हालांकि, आस-पास के लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
सोशल मीडिया पर सड़क दुर्घटना काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में टैंकर से उठते काले धुएं का गुबार साफ दिखाई दे रहा है। हादसे के कारण टैंकर और दोनों कारों के कल-पुर्जे यहां वहां क्षतिग्रस्त होकर बिखर गए। वहीं, अन्य लोग टैंकर के आसपास से बच कर निकल रहे हैं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed