फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rishi Sunak's last address as British Prime Minister

UK: ‘मुझे माफ कर दीजिए…’, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री के रूप में ऋषि सुनक का आखिरी संबोधन, उपलब्धियां भी गिनाईं

Fri, 05 Jul 2024 04:37 PM IST
मिथिलेश नौटियाल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Fri, 05 Jul 2024 04:37 PM IST
सार

UK: चार जुलाई 2024 को ब्रिटेन में 650 संसदीय सीटों के लिए मतदान हुआ था। 5 जुलाई को ब्रिटेन चुनाव के नतीजे घोषित किए जा रहे हैं। इन नतीजों में ब्रिटेन की मुख्य विपक्षी नेता कीर स्टार्मर की लेबर पार्टी ने जीत हासिल की है।

विज्ञापन
Rishi Sunak's last address as British Prime Minister
ऋषि सुनक - फोटो : ANI (वीडियो ग्रैब)

विस्तार

ब्रिटेन में हुए आम चुनाव में कंजर्वेटिव पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा है। उधर लेबर पार्टी ने इस चुनाव में जबरदस्त जीत हासिल की है। कंजर्वेटिव पार्टी के प्रमुख ऋषि सुनक ने प्रधानमंत्री के रूप में देश के नाम अपना आखिरी संबोधन दिया। सुनक का कार्यकाल करीब 20 महीने का रहा। प्रधानमंत्री के रूप में अपने विदाई भाषण में वह भावुक हो गए। उन्होंने मतदाताओं से माफी मांगी लेकिन, जोर दिया कि उन्होंने बतौर प्रधानमंत्री पूरे समर्पण से अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया। उन्होंने अपनी पार्टी के सहयोगियों से भी माफी मांगी जो चुनाव में हार गए।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री के रूप में ऋषि सुनक का आखिरी संबोधन 
ऋषि सुनक ने कहा, ‘मैं प्रधानमंत्री के रूप में अपना इस्तीफा दे रहा हूं। सबसे पहले मैं आप सभी से माफी मांगना चाहता हूं। आप सभी ने जनादेश दिया है कि ब्रिटेन की सरकार में आवश्यक रूप से बदलाव होना चाहिए। आप लोगों का फैसला बहुत मायने रखता है। मैंने आपका गुस्सा और आपकी निराशा को देखा और इस नुकसान की मैं पूरी तरह से जिम्मेदारी लेता हूं। मैं कंजर्वेटिव पार्टी के उन सभी कार्यकर्ताओं से भी माफी मांगता हूं, जिन्होंने दिन रात एक कर चुनाव प्रचार में जी जान लगा दी। मुझे इस बात का दुख है कि सभी कार्यकर्ताओं ने हमारे देश और हमारे लोगों के लिए मेहनत की लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। उन उन सभी की मेहनत और उनकी सेवाओं के लिए उन्हें धन्यवाद देता हूं। इसी के साथ मैं पार्टी प्रमुख के रूप में भी इस्तीफा देता हूं। जब तक मेरे उत्तराधिकारी की तलाश खत्म नहीं होती, मैं तब तब पार्टी प्रमुख बना रहूंगा।’ 
विज्ञापन


मैं कीर स्टारमर को बधाई देता हूं- सुनक 
ऋषि सुनक ने आगे कहा, ‘जब मैं प्रधानमंत्री बना था तो मैंने आपसे वादा किया था कि देश में आर्थिक स्थिरता लाऊंगा। वादे के मुताबिक देश में आर्थिक स्थिरता लाई गई। हमने वैश्विक स्तर पर भी कई देशों के साथ अपने संबंधों को मजबूत किया। इसके अलावा वैश्विक मंच पर यूक्रेन की मदद के लिए तमाम कोशिशें भी की। मुझे इन उपलब्धियों पर गर्व है। मेरा मानना है कि हमारा देश और अधिक मजबूत और सुरक्षित हुआ है। अब कीर स्टार्मर देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। उनकी सफलताएं, हमारे देश की भी सफलता साबित होगी। मैं कीर स्टार्मर और उनके परिवार को बधाई देता हूं। मैं अपनी पत्नी अक्षता और मेरी बेटियों को मेरा साथ देने के लिए धन्यवाद अदा करता हूं। मैं आपके प्रधानमंत्री के रूप में अपनी जिम्मेदारियों से मुक्त हो रहा हूं। ब्रिटेन इस विश्व का सर्वश्रेष्ठ देश है। हमारी सफलताओं के मुख्य स्रोत ब्रिटेन के नागरिकों का मैं शुक्रगुजार हूं।’
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्रिटेन में चार जुलाई को हुआ था मतदान
आपको बता दें कि चार जुलाई 2024 को ब्रिटेन में 650 संसदीय सीटों के लिए मतदान हुआ था। 5 जुलाई को ब्रिटेन चुनाव के नतीजे घोषित किए जा रहे हैं। इन नतीजों में ब्रिटेन की मुख्य विपक्षी नेता कीर स्टार्मर की लेबर पार्टी ने जीत हासिल की है। इस तरह से ब्रिटेन की सियासत में बड़ा बदलाव हुआ है। ब्रिटेन के लोग 14 साल बाद कीर स्टार्मर को नए प्रधानमंत्री के रुप में देखेंगे। वहीं कंजर्वेटिव प्रधानमंत्री ऋषि सुनक का 18 महीने का कार्यकाल अब समाप्त हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed