{"_id":"62be08fd011a1a0700664dd7","slug":"rights-group-to-united-nations-said-kidnapped-congo-woman-forced-to-cook-and-eat-human-flesh-twice","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rights Group To UN: कांगो में अगवा महिला से मानव मांस पकवाया और उसे खिलाया, कई बार दुष्कर्म भी किया, सुरक्षा परिषद में अधिकार समूह ने सुनाई दास्तां","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Rights Group To UN: कांगो में अगवा महिला से मानव मांस पकवाया और उसे खिलाया, कई बार दुष्कर्म भी किया, सुरक्षा परिषद में अधिकार समूह ने सुनाई दास्तां
Fri, 01 Jul 2022 02:05 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, संयुक्त राष्ट्र।
एजेंसी, संयुक्त राष्ट्र।
Published by: देव कश्यप
Updated Fri, 01 Jul 2022 02:05 AM IST
सार
कांगो अधिकार समूह वुमन राइट ग्रुप फीमेल सॉलिडेरिटी फॉर इंटीग्रेटेड पीस एंड डेवलपमेंट की अध्यक्ष जुलिएन लुसेंग ने 15 सदस्यीय सुरक्षा परिषद की बैठक में उग्रवादियों की अमानवीयता का शिकार हुई महिला की कहानी सुनाई।
विज्ञापन
कांगो में एक महिला के साथ हुई हैवानियत पर एक अधिकार समूह ने यूएनएससी को जानकारी दी।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांगो में आतंकियों द्वारा दो बार अगवा की गई एक महिला के साथ हुए बर्ताव पर एक अधिकार समूह ने बुधवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में जानकारी दी। इस महिला के साथ बार-बार दुष्कर्म किया गया और उससे जबरन मानव मांस पकवाया गया। यही नहीं उसे जबरदस्ती यह मांस खिलाया भी गया।
विज्ञापन
कांगो अधिकार समूह वुमन राइट ग्रुप फीमेल सॉलिडेरिटी फॉर इंटीग्रेटेड पीस एंड डेवलपमेंट की अध्यक्ष जुलिएन लुसेंग ने 15 सदस्यीय सुरक्षा परिषद की बैठक में उग्रवादियों की अमानवीयता का शिकार हुई महिला की कहानी सुनाई। लुसेंज ने कहा कि कोडेको उग्रवादियों ने महिला को उस वक्त अगवा किया था जब वह परिवार के एक अन्य सदस्य के लिए फिरौती देने गई थी।
विज्ञापन
सभी कैदियों को मानव मांस खिलाया
लुसेंग ने सुरक्षा परिषद को महिला की कहानी सुनाते हुए कहा कि आतंकियों द्वारा महिला का दुष्कर्म सामान्य बात थी लेकिन एक दिन उग्रवादियों ने एक आदमी का गला काटा और उसकी अंतड़ियों को बाहर निकाला। उन्होंने इस आदमी का मांस अगवा महिला को पकाने के लिए कहा। वे बाकी का खाना तैयार करने के लिए पानी के दो कंटेनर लाए। उन्होंने फिर सभी बंधकों को मानव मांस खिलाया। इसके बाद महिला को रिहा किया लेकिन उसे फिर अगवा कर दुष्कर्म किया गया और मानव मांस पकाने को कहा गया। हालांकि महिला भागकर बच गई।
विज्ञापन
खतरनाक आतंकी समूह है कोडेको
लुसेंज ने अपनी काउंसिल ब्रीफिंग में दूसरे उग्रवादी समूह का नाम नहीं लिया। जबकि कोडेको समूह से उसकी प्रतिक्रिया जानने के लिए संपर्क नहीं हो सका। कोडेको कई सशस्त्र आतंकी समूहों में से एक है, जो लंबे समय से कांगो के खनिज-समृद्ध पूर्व में भूमि और संसाधनों के लिए लड़ रहा है।