फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   revenue department seized 100 kg gold from Tribhuvan International Airport World News in hindi

Nepal: त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से करीब 100 किलो सोना जब्त, राजस्व ने शुरू की जांच

Wed, 19 Jul 2023 11:34 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू Published by: जलज मिश्रा Updated Wed, 19 Jul 2023 11:34 PM IST
सार

राजस्व जांच विभाग के महानिदेशक ने बताया कि हमारी टीम ने त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से बड़ी मात्रा में सोना सीज किया है। सोने का वजन करीब 80-100 किलोग्राम है। मामले की जांच कर रहे हैं। 

विज्ञापन
revenue department seized 100 kg gold from Tribhuvan International Airport World News in hindi
Gold (File Photo) - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

नेपाल के राजस्व विभाग को बड़ी कामयाबी मिली है। टीम ने अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से बड़ी मात्रा में सोना जब्त की है। मामले में अधिकारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। राजस्व जांच विभाग के महानिदेशक ने बताया कि हमारी टीम ने त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से बड़ी मात्रा में सोना सीज किया है। सोने का वजन करीब 80-100 किलोग्राम है। मामले की जांच कर रहे हैं।

विज्ञापन


सशस्त्र पुलिस बल (एपीएफ) के सूत्रों के मुताबिक, राजस्व जांच विभाग ने बुधवार की रात लगभग 100 किलोग्राम सोना जब्त किया था। इसे त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के सीमा शुल्क से चोरी-छिपे पार कराया गया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) और एपीएफ के प्रवक्ता राजेंद्र खड़का ने बताया कि पुलिस ने टैक्सी चालक राजेंद्र राय, राम कुमार भुजेल, दिलीप भुजेल, हरका राज राय और एक भारतीय नागरिक थाप्तेन त्सेरिंग को गिरफ्तार किया है। इस सिलसिले में एक चीनी नागरिक लिंगचुआन को भी गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


एसएसपी के मुताबिक, सुरक्षाकर्मियों की टीम ने भारी मात्रा में सोना जब्त किया, जिसे हवाई अड्डे से चोरी-छिपे काठमांडू शहर की ओर एक टैक्सी में ले जाया जा रहा था। सही वजन पता लगाने के लिए जल्द ही उसे नेपाल राष्ट्र बैंक ले जाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, सीमा शुल्क विभाग त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के सीमा शुल्क कार्यालय से बुधवार को इतनी भारी मात्रा में सोने की जांच और निकासी में शामिल कर्मचारियों को निलंबित कर सकता है। सोना किस का है, यह अभी भी पता नहीं है। मामले की जांच चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed