फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Women rescuing sex prisoners from ISIS

लोन लेकर आईएस की चंगुल से सेक्स गुलाम युवतियों को छुड़ा रही एक महिला

Sat, 27 Aug 2016 08:09 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 27 Aug 2016 08:09 PM IST
विज्ञापन
Women rescuing sex prisoners from ISIS
सेक्‍स गुलाम

घर खरीदने और पढ़ाई के लिए लोन (ऋण) लेना आम बात है, लेकिन ब्रिटेन की एक साहसी महिला ने सेक्स गुलाम लड़कियों को सीरिया में खूंखार आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट के चंगुल से छुड़ाने के लिए लोन लिया है।

विज्ञापन


ब्रिटेन के नोटिंगघम निवासी रेचेल मिलर ने सेक्स गुलाम लड़कियों और महिलाओं को बचाने के लिए अपने गहने बेच दिए, लेकिन फिर भी पैसे कम पड़े, तो लोन ले लिया। उन्होंने इसके लिए खुद अपनी जान तक जोखिम में डाल दिया। वह सीरिया की सीमा तक गईं और बिचौलियों के जरिए सेक्स गुलाम लड़कियों और महिलाओं को निकाला।
विज्ञापन


दरअसल, सेक्स गुलाम यजीदी लड़कियों और महिलाओं को आईएस के चंगुल से निकालने के एवज में रेचेल को बिचौलियों को करीब साढ़े छह लाख रुपये (साढ़े सात हजार पाउंड) देना था। इतने पैसे नहीं होने के बावजूद रेचेल ने इन सेक्स गुलामों को बचाने का फैसला लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने पैसे जुटाने के लिए अपने गहने बेच दिए और लोन ले लिया। रेचेल तीन बच्चों की मां हैं। उन्होंने पहली बार एक छह साल की सेक्स गुलाम यजीदी लड़की को आजाद कराया था। जब उस बच्ची ने आईएस की क्रूरता बताई, तो रेचेल का दिल पिघल गया और उन्होंने सेक्स गुलामों को सीरिया से निकालने की ठान ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed