दुनिया भर में कहां तेजी से बढ़ी है अरबपतियों की तादाद?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनिया भर के नेता वैश्विक अर्थव्यवस्था पर चर्चा करने के लिए इस वक्त दावोस में जमा हैं। इस बैठक में दुनिया भर में तेजी से बढ़ रही आर्थिक असमानता ही अहम मुद्दा होगा। स्विस बैंक क्रेडिट सुइस ने दुनिया भर की संपत्ति पर अपनी सालाना रिपोर्ट प्रकाशित की है। इसमें बैंक ने दुनिया भर के अमीर लोगों को उनके देश और क्षेत्र के मुताबिक चिन्हित किया है।
क्रेडिट सुइस के 2015 के आंकड़ों के मुताबिक, ऊपर दिए गए ग्राफिक्स से जाहिर है कि दुनिया भर के अमीर लोगों का ठिकाना कहां कहां है। दुनिया भर की संपत्ति का एक बड़ा हिस्सा अमरीका, कनाडा और यूरोप में केंद्रित है। क्रेडिट सुइस के आंकड़ों के मुताबिक उत्तरी अमरीका (इसमें मैक्सिको शामिल नहीं है) में एक व्यस्क की औसत आमदनी 3.42 लाख डॉलर (करीब 230 करोड़ रुपये) है। इस संपत्ति का आकलन, व्यक्ति की सभी संपत्ति, बचत, जमीन-जायदाद के आधार पर किया गया है और इसमें कर्ज भी घटाया गया है।
यह दुनिया के बाकी देशों के मुकाबले काफी ज्यादा है। यह अफ्रीका और भारत के मुकाबले करीब 75 गुना ज्यादा है, जबकि चीन और लातिन अमरीकी देशों की तुलना में यह 15 गुना ज्यादा है। यह यूरोप की तुलना में भी ढाई गुना ज्यादा है। हालांकि इस रिपोर्ट में इन लोगों की खरीद क्षमता के बारे में नहीं बताया गया है।
संपत्ति लोगों की जीवनशैली कैसे प्रभावित करेगी
ऐसे में इस संपत्ति से लोगों की जीवनशैली कैसे प्रभावित होगी, इसका अंदाजा नहीं लगाया जा सकता। मुमकिन है, आपके पास अमरीका में काफी डॉलर हों लेकिन उस पैसे से आप उतने ही उत्पाद और सुविधाएं दूसरे देश में खरीद पाएं, ये जरूरी नहीं।
दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में रियल एस्टेट की कीमतों में काफी अंतर है, लिहाजा बड़े अंतर की एक वजह यह भी हो सकती है। वैसे आंकड़ों में औसत संपत्ति का आकलन है तो इससे ये जाहिर नहीं होता है कि आमलोग एकसमान अमीर होंगे। बहुत ज्यादा अमीर लोगों के पास बाकी की तुलना में ज्यादा पैसा हो सकता है।
यह दुनिया की एक फीसदी आबादी है, जिसके पास दुनिया की 99 फीसदी आबादी से ज्यादा पैसा है। बहरहाल, इस रिपोर्ट में अधिक अमीर लोगों के बारे में आकलन है, ये लोग कहां रहते हैं। दुनिया के सबसे ज्यादा अमीर लोग अमरीका में रहते हैं।
चीन में बढ़ रहे ज्यादा अमीर
इसके बाद ब्रिटेन, जापान, फ्रांस, जर्मनी और चीन का नंबर आता है। इटली सातवें, कनाडा आठवें, ऑस्ट्रेलिया नौवें और स्विटजरलैंड दसवें पायदान पर हैं। क्रेडिट सुइस के आंकड़े ये भी बताते हैं कि ज्यादा अमीर लोगों की तादाद चीन में 19 फीसदी की दर से बढ़ रही है, जबकि उत्तरी अमरीका में यह 20 फ़ीसदी की रफ्तार से बढ़ रही है। जबकि ब्रिटेन में यह सबसे तेज 25 फीसदी की रफ्तार से बढ़ रही है। इसके अलावा जापान और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में अत्यधिक
अमीरों की संख्या कम हो रही है। चीन में जिस रफ़्तार से अरबपतियों की संख्या बढ़ रही है, उस हिसाब से जल्दी ही वह दुनिया के सबसे बड़े वित्तीय क्रेंद्र के तौर पर उभर सकता है, लंदन और न्यूयार्क की तरह। हालांकि यहां रियल एस्टेट के बाजार पर काफ़ी कुछ निर्भर कर रहा है।
उदाहरण के लिए अगर आपके पास लंदन में बिना कर्ज का घर है, तो क्रेडिट सुइस के अनुसार आप बहुत ज्यादा अमीर लोगों की कैटेगरी में आते हैं।