{"_id":"38b9beec-4b2e-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"wedding-preparation-for-sister-s-killer","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहन के हत्यारे से शादी की तैयारी","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"बाकी दुनिया","slug":"rest-of-world"}}
बहन के हत्यारे से शादी की तैयारी
Updated Fri, 21 Dec 2012 10:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अर्जेंटीना में एक 23 वर्षीय महिला ने घोषणा की है कि वो अपनी जुड़वां बहन की हत्या के दोषी व्यक्ति से शादी करने जा रही है।
विज्ञापन
एडिथ कासास का मानना है कि विक्टर सिंगोलानी ने दो साल पहले उनकी बहन की हत्या नहीं की थी और उन्हें फंसाया गया है। एडिथ की बहन योहाना एक मॉडल थी और विक्टर के साथ उनका प्रेम संबंध बताया जाता है।
विक्टर हत्या के दोषी करार दिए गए और अब पीको त्रुंकादो शहर की एक जेल में 13 साल की सजा काट रहे हैं।
एडिथ ने कहा है कि वो इसी जेल में आने वाले शुक्रवार को विक्टर से शादी करेंगी
प्रेम की गुत्थी
अर्जेंटीना के मीडिया की रिपोर्टों ने अनुसार विक्टर का कहना है कि योहाना से उनका रिश्ता 'गंभीर नहीं' था और उन्होंने एडिथ से ही प्यार किया है।
क्लारिन नाम के अखबार में विक्टर से हवाले से कहा गया है, “हममें बहुत सी चीजें एक जैसी हैं और उसे कोई ईर्ष्या नहीं है। हम हमेशा योहाना के बारे में बात करते हैं कि वो कैसी थी।”
विज्ञापन
एडिथ का मानना है कि विक्टर को गलत तरीके से दोषी करार दिया गया है। विक्टर के बारे में वो कहती है कि वो तो ऐसा इंसान है कि ‘मक्खी को भी नुकसान नहीं पहुंचाएगा।’
विज्ञापन
लेकिन एडिथ की मां ने इस शादी पर गहरी आपत्ति जताई है। उनके अनुसार उन्हें पता था कि एडिथ 'मानिसक रूप से बीमार' है।
वहीं एडिथ के पिता का कहना है कि वो अपनी बेटी से कभी नहीं मिलना चाहेंगे।
ये स्पष्ट नहीं है कि 19 वर्षीय योहाना 2010 में किन परिस्थितियों में मारी गईं। उनके शव में दो गोलियां लगी मिली थीं।
हत्या के समय योहाना के अन्य दोस्त मार्को डियाज भी वहां मौजूद थे। उन्हें अभी सज़ा सुनाई जानी है।