फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Visiting Britain becomes costlier, VISA fees increases

ब्रिटेन का वीजा हासिल करने के लिए देनी होगी अधिक फीस

Tue, 08 Mar 2016 03:25 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 08 Mar 2016 03:25 AM IST
सार

  • 18 तारीख से लागू होगी बढ़ोत्तरी
  • सबसे अधिक भारतीय होंगे प्रभावित

विज्ञापन
Visiting Britain becomes costlier, VISA fees increases
वीजा फीस

विस्तार

ब्रिटेन का वीजा लेने के लिए 18 मार्च से अधिक खर्च करना पड़ेगा। ब्रिटिश सरकार ने सभी वर्गों के वीजा की फीस बढ़ा दी है। इस फैसले का सबसे अधिक असर भारतीयों पर पड़ेगा, जिन्हें पिछले साल यूके में रहने और काम करने के लिए सर्वाधिक वीजा दिया गया था। 

विज्ञापन


सरकार इस साल जनवरी में शुल्क बढ़ोत्तरी का प्रस्ताव लाई थी। इसके अनुसार कम अवधि और पढ़ाई के लिए वीजा हासिल करने में दो प्रतिशत अधिक फीस चुकानी पड़ेगी।
विज्ञापन


वहीं राष्ट्रीयता और ब्रिटेन में रहने के लिए आवेदन करना 25 फीसदी महंगा हो जाएगा। इनडिफनेट लीव टू रिमेन एप्लीकेशन के लिए अब 1500 की जगह 1875 पाउंड देने पड़ेंगे। इसी तरह परिवार और जीवनसाथी का वीजा 1195 और एडल्ट डिपेंडेंट रिलेटिव्स के वीजा की फीस 2676 पाउंड हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल यूके की सरकार चाहती है कि उसके करदाताओं पर सीमा, अप्रवासन और सिटीजनशिप सिस्टम का कम से कम बोझ पड़े। इस क्रम में वह 2019-20 तक गृह मंत्रालय को स्व वित्त पोषित बनाना चाहती है। ब्रिटेन के इस कदम से भारतीयों की राह ही सबसे अधिक मुश्किल होगी।


ऑफिस ऑफ नेशनल स्टैटिक्स के अनुसार पिछले साल कुल 92,062 प्रशिक्षित लोगों को ब्रिटेन का वीजा दिया गया था। इसमें 52,360 भारतीय थे यानी 57 फीसदी। दूसरे नंबर पर अमेरिका था, जहां के केवल 11 फीसदी (10,130 ) नागरिक थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed