{"_id":"5b39e4c74f1c1bf96e8bb451","slug":"victoria-secret-model-sabrina-jales-sues-hotel-after-bedbug-bite","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल में मॉडल को खटमलों ने काटा, हो सकती है कार्रवाई","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
होटल में मॉडल को खटमलों ने काटा, हो सकती है कार्रवाई
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 02 Jul 2018 02:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विक्टोरिया सीक्रेट की एक ब्राजिलियन मॉडल ने होटल की एक चेतावनी पर ध्यान नहीं दिया। जिसमें साफतौर से लिखा था कि खटमल से बचें। अब उसका कहना है कि इसकी वजह से उसका करियर और जिंदगी बर्बाद हो गई है। इस मॉडल का नाम सबरीना जेल्स सेंट पियरे है। मॉडल ने कैलिफोर्निया के पाम डेजर्ट एम्बैसी सुइट्स होटल पर केस किया है। जिसमें दावा किया गया है कि साल 2016 में यात्रा के दौरान उसे खटमलों ने काटा था।
विज्ञापन
खटमलों ने उसके शरीर पर कई जगहों पर काटा जिसके घाव जल्द ठीक नहीं हुए। सबरीना का दावा है कि इसकी वजह से उसे ना केवल शारीरिक तौर पर बल्कि भावनात्मक तौर पर भी परेशानी हुई। उसका कहना है कि उसे शर्मिंदगी और मनोवैज्ञानिक आघात का सामना करना पड़ा। उनका कहना है कि उन्हें अभी भी डरावने सपने आते हैं। मुकदमे के अनुसार उन्होंने होटल पर ठीक तरह से धूप ना देने का इल्जाम लगाया है।
विज्ञापन
मॉडल का कहना है कि होटल की गलती की वजह से उसके मॉडलिंग करियर पर प्रभाव पड़ा। एक मैग्जीन की रिपोर्ट के अनुसार इस घटना के कारण उसकी मॉडलिंग की क्षमता पर प्रभाव पड़ा और उसे असहनीय मनोवैज्ञानिक पीड़ा सहनी पड़ी। मॉडल ने विक्टोरिया सीक्रेट, टॉमी हिलफिगर, राल्फ लॉरेन, वैलेनटिनो एंड वर्सेस सहित विभिन्न बांड्स के लिए मॉडलिंग की है।
विज्ञापन