फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   US and Taliban have agreed to end the Afghan crisis

कतर में छह दिन की वार्ता के बाद अफगानिस्तान में युद्ध खत्म करने पर सहमत हुए अमेरिका, तालिबान

Mon, 28 Jan 2019 04:47 AM IST
तिवारी अभिषेक वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: तिवारी अभिषेक Updated Mon, 28 Jan 2019 04:47 AM IST
विज्ञापन
US and Taliban have agreed to end the Afghan crisis
तालिबान आंतकी

अमेरिका और तालिबान अफगान संकट को खत्म करने पर सहमत हो गए हैं। शनिवार को दोनों पक्षों की तरफ से वार्ताकारों ने 17 साल से जारी युद्ध को खत्म करने पर सहमति व्यक्त की। आधिकारिक सूत्रों ने इस बात की जानकारी दी।

विज्ञापन


दोनों पक्षों के प्रतिनिधियों ने छह दिन की कठोर वार्ता के बाद आखिरकार अफगान युद्ध को समाप्त करने के समझौता मसौदे पर हस्ताक्षर किए। सू्त्रों ने बताया कि इस समझौते में इस बात पर सहमति जताई गई है कि तालिबान के लड़ाके अफगानिस्तान के जरिये पाकिस्तान को निशाना नहीं बनाएंगे। 
विज्ञापन


अमेरिकी वार्ताकार जालमे खलीलजाद और अफगानिस्तान के राष्ट्रपति बातचीत के नतीजों की जानकारी काबुल पहुंच कर देंगे। वहीं तालिबान ने दावा किया है कि अमेरिका अगले 18 महीनों में सभी विदेशी सैनिकों को अफगानिस्तान से वापस बुला लेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मालूम हो कि अफगानिस्तान में पिछले 17 साल से अमेरिकी नेतृत्व में नाटो की फौज मौजूद है। तमाम कोशिशों के बावजूद अफगानिस्तान में तालिबान का खात्मा नहीं हो सका है। लेकिन तालिबान के ताजा दावे की अमेरिकी की तरफ से अभी कोई पुष्टि नहीं हुई है।

अलकायदा, आईएस के आतंकियों को पनाह नहीं

तालिबान सूत्रों के अनुसार अमेरिका को इस बात का आश्वासन दिया गया है कि अफगानिस्तान में अल कायदा और इस्लामिक स्टेट जैसे आतंकी संगठनों को पनाह नहीं दी जाएगी। वार्ता में अमेरिका की ओर से तत्काल संघर्ष विराम की मांग की गई थी। हालांकि, इस संबंध में अभी कोई कार्यक्रम तय हुआ है या नहीं यह स्पष्ट नहीं हो सका है।

दोहा में होगी अगले दौर की वार्ता
अमेरिका सरकार के अफगान सुलह मामलों के विशेष प्रतिनिधि जालमे खलीलजाद ने कहा कि दोनों की वार्ता में अहम प्रगतियां मिली हैं। निकट भविष्य में हम फिर एक बार वार्ता करेंगे। कतर के विदेश मंत्रालय ने वक्तव्य जारी कर कहा कि अमेरिका और अफगानिस्तान के तालिबान के बीच अगले दौर की वार्ता अगले महीने दोहा में आयोजित होगी। दोनों पक्षों ने  वार्ता में कई अहम सवालों पर चर्चा की, जिनमें अमेरिकी सेना को अफगानिस्तान से हटाना, अफगानिस्तान में राष्ट्रीय सुलह को प्राप्त करना आदि शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed