फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   turkey blast gaziantep

तुर्की: शादी समारोह में आईएस के आत्मघाती हमले में 50 की मौत

Mon, 22 Aug 2016 06:16 AM IST
एजेंसी/गाजियनटेप
एजेंसी/गाजियनटेप Updated Mon, 22 Aug 2016 06:16 AM IST
विज्ञापन
turkey blast gaziantep
गजियनटेप में धमाका

सीरिया से सटे दक्षिण पश्चिमी तुर्की के गाजियनटेप शहर में शादी समारोह में शनिवार रात खूंखार आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने आत्मघाती बम धमाका कर दिया। इसमें कम से कम 50 लोग की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। रविवार को अधिकारियों ने बताया कि आईएस आत्मघाती हमलावर ने शादी समारोह में जुटे मेहमानों की भीड़ के बीच में धमाका किया।

विज्ञापन


तुर्की के राष्ट्रपति रिसेप तैयब अर्दोआन ने कहा कि गाजियनटेप में हुए आत्मघाती हमले के पीछे आईएस का हाथ हो सकता है। आतंकी संगठन ने शादी समारोह में भारी संख्या में जुटे कुर्दी समुदाय के लोगों को निशाना बनाकर यह बम धमाका किया। नाटो का अहम सदस्य तुर्की इस ताजा हमले से दहल गया है।
विज्ञापन


यह साल तुर्की के लिए बेहद भयावह रहा। यहां इसी साल 15 जुलाई को विफल तख्ता पलट की कोशिश के दौरान रक्तपात और कई हमले देखने को मिले। इन हमलों के लिए कुर्द और इस्लामिक आतंकियों को जिम्मेदार ठहराया गया। गाजियनटेप के गवर्नर अली यरलिकाया ने बयान जारी कर बताया कि इस भीषण बम धमाके में 50 लोगों की मौत हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हमलावर के घुसे दो संदिग्धों की तलाश

turkey blast gaziantep
टर्की में धमाका

डोगन न्यूज एजेंसी ने बताया कि आत्मघाती हमलावर ने धमाका करने से पहले शादी समारोह में पहुंचे मेहमानोें में घुल मिल गया था। अब सुरक्षा बल आत्मघाती हमलावर के साथ शादी समारोह में पहुंचे दो लोगों की तलाश कर रहे हैं। ये दोनों धमाके के बाद घटनास्थल से भाग निकले। गाजियनटेप शहर गृहयुद्ध की आग में झुलसे सीरिया की सीमा से महज 60 किमी दूरी पर स्थित है। इसके चलते गृहयुद्ध के दौरान काफी संख्या में सीरियाई भागकर इसी शहर पहुंचे।

फतहुल्लाह के संगठन और आईएस में अंतर नहीं : अर्दोगन
तुर्की के राष्ट्रपति अर्दोगन ने कहा कि तख्ता पलट की नाकाम कोशिश करने के आरोपी मुस्लिम धर्मोपदेशक फतहुल्लाह गुलेन की कुर्दिस्तान वर्कर्स पार्टी और आईएस में कोई अंतर नहीं है। उन्होंने कहा कि ऐसे हमलों का मकसद तुर्की के अरब, कुर्द और तुर्कमेन के बीच भेदभाव पैदा करना है। अर्दोगन ने कहा कि सीरिया में आईएस के खिलाफ जंग में कुर्दिश मिलिशिया अहम भूमिका निभा रही है, जिसके चलते आतंकी संगठन इनको अपना दुश्मन मानता है। वहीं, तुर्की के प्रधानमंत्री बिनाली यील्दीरिम ने कहा कि गाजियनटेप ने धमाके के बाद गजब का जज्बा और एकजुटता दिखाया है।

दूल्हा और दुल्हन भी चपेट में आए
दोगन न्यूज एजेंसी के मुताबिक दूल्हा नुरेत्तिन अकडोगन और दुलहन बेसना कुर्दिश क्षेत्र से आते थे। दूल्हा और दुल्हन भी धमाके की चपेट में आ गए, उनको अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। हालांकि उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed