{"_id":"5a0230874f1c1b59678ba439","slug":"trump-said-jinping-is-very-helpful","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रंप ने की जिनपिंग की तारीफ, बोले- नॉर्थ कोरिया से निपटने में चीन ने की मदद","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
ट्रंप ने की जिनपिंग की तारीफ, बोले- नॉर्थ कोरिया से निपटने में चीन ने की मदद
एजेंसी/सियोल
Updated Wed, 08 Nov 2017 07:07 AM IST
विज्ञापन
ट्रंप और जिनपिंग
- फोटो : FILE PHOTO
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि परमाणु संपन्न उत्तर कोरिया के खतरे से निपटने में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ‘काफी मददगार’ रहे हैं। हमें उम्मीद है कि रूस भी इसी तरह मददगार साबित होगा।
विज्ञापन
पढ़ें: कौन है अमेरिकी चर्च में 26 लोगों की जान लेने वाला संदिग्ध?
विज्ञापन
हालांकि ट्रंप ने यह भी कहा कि दुनिया के सभी देशों को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के कायदे-कानूनों को अमल में लाते हुए उत्तर कोरिया के साथ व्यापार और व्यवसाय को खत्म कर देना चाहिए। किसी देश का नाम लिए बगैर ट्रंप ने चीन और रूस की ओर इशारा करते हुए कहा कि ‘देशों’ द्वारा उत्तर कोरिया को मदद पहुंचाना अस्वीकार है।
विज्ञापन