डोनाल्ड ट्रंप ने महिलाओं पर की अश्लील टिप्पणी, सामने आया वीडियो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमेशा से ही अपने विवादित बयानों के कारण चर्चा में बने रहने वाले अमेरिका के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। इस बार ट्रंप महिलाओं पर भद्दी टिप्पणी करने की वजह से चर्चा में हैं। हाल ही में ट्रंप का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह महिलाओं के बारे में भद्दी टिप्पणी कर रहे हैं।
ट्रंप ने महिलाओं के बारे में ये भद्दी टिप्पणी साल 2005 में सोप ओपेरा में की थी। अब इस मामले के सामने आने के बाद चारों ओर ट्रंप की आलोचना हो रही है। कथित तौर पर इस वीडियो में ट्रंप महिलाओं के साथ सेक्स करने और उन्हें किस करने की बात कह रहे हैं। ट्रंप का कहना है कि 'जब आप स्टार होते हैं तो महिलाएं आपको सब कुछ करने की इजाजत देती हैं।' ट्रंप ने यह बात एक टीवी शो 'ऐक्सेस हॉलिवुड' में कही। उनकी इस बात के बाहर आने के बाद ट्रंप ने कहा कि यह उनके और शो के होस्ट बिली बश के बीच की निजी बातचीत का एक अंश है। हालांकि वीडियो सामने आने के बाद ट्रंप ने सार्वजनिक तौर पर माफी भी मांगी।
शो की ऐक्ट्रेस 'एरियाना जकर' पर भी की भद्दी टिप्पणी
ट्रंप ने कहा कि उन्हें नहीं पता था कि उनके और शो के होस्ट की निजी बातचीत भी रिकॉर्ड हो रही है। कथित तौर पर रिकॉर्डिंग में ट्रंप कह रहे हैं कि उन्होंने एक लड़की को सेक्स के लिए मनाने की कोशिश की थी। उन्होंने बताया कि 'मैंने उस शादीशुदा महिला के साथ सेक्स भी किया था। सिर्फ इतना ही नहीं ट्रंप ने शो की ऐक्ट्रेस 'एरियाना जकर' पर भी भद्दी टिप्पणी की। ट्रंप ने कहा कि 'मैं सुंदर महिलाओं को देखकर जल्द ही उनकी तरफ आकृर्षित हो जाता हूं।'
'मुझे नहीं पता कि ये कैसा आकर्षण है। इस वीडियो के सामने आने के बाद ट्रंप ने माफी मांगते हुए कहा कि 'यह मेरे और बिली के बीच हुई कई साल पहले की निजी बातचीत और मजाक का एक हिस्सा है। अगर इससे कोई अपमानित हुआ हो तो मैं उससे माफी मांगता हूं।' राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार ट्रंप ने कहा कि बिल क्लिंटन ने तो इससे भी भद्दी कई टिप्पणीयां महिलाओं के बारे में की थी।