फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Trump caught on video making rude comments about women

डोनाल्ड ट्रंप ने महिलाओं पर की अश्लील टिप्पणी, सामने आया वीडियो

Sat, 08 Oct 2016 04:09 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 08 Oct 2016 04:09 PM IST
विज्ञापन
Trump caught on video making rude comments about women
डोनल्ड ट्रंप - फोटो : BBC

हमेशा से ही अपने विवादित बयानों के कारण चर्चा में बने रहने वाले अमेरिका के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। इस बार ट्रंप महिलाओं पर भद्दी टिप्पणी करने की वजह से चर्चा में  हैं। हाल ही में ट्रंप का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह महिलाओं के बारे में भद्दी टिप्पणी कर रहे हैं।

विज्ञापन


ट्रंप ने महिलाओं के बारे में ये भद्दी टिप्पणी साल 2005 में सोप ओपेरा में की थी। अब इस मामले के सामने आने के बाद चारों ओर ट्रंप की आलोचना हो रही है। कथित तौर पर इस वीडियो में ट्रंप महिलाओं के साथ सेक्स करने और उन्हें किस करने की बात कह रहे हैं। ट्रंप का कहना है कि 'जब आप स्टार होते हैं तो महिलाएं आपको सब कुछ करने की इजाजत देती हैं।' ट्रंप ने यह बात एक टीवी शो 'ऐक्सेस हॉलिवुड' में कही। उनकी इस बात के बाहर आने के बाद ट्रंप ने कहा कि यह उनके और शो के होस्ट बिली बश के बीच की निजी बातचीत का एक अंश है। हालांकि वीडियो सामने आने के बाद ट्रंप ने सार्वजनिक तौर पर माफी भी मांगी। 

विज्ञापन

शो की ऐक्ट्रेस 'एरियाना जकर' पर भी की भद्दी टिप्पणी

Trump caught on video making rude comments about women
donald trump - फोटो : REUTERS

ट्रंप ने कहा कि उन्हें नहीं पता था कि उनके और शो के होस्ट की निजी बातचीत भी रिकॉर्ड हो रही है। कथित तौर पर रिकॉर्डिंग में ट्रंप कह रहे हैं कि उन्होंने एक लड़की को सेक्स के लिए मनाने की कोशिश की थी। उन्होंने बताया कि 'मैंने उस शादीशुदा महिला के साथ सेक्स भी किया था। सिर्फ इतना ही नहीं ट्रंप ने शो की ऐक्ट्रेस 'एरियाना जकर' पर भी भद्दी टिप्पणी की। ट्रंप ने कहा कि 'मैं सुंदर महिलाओं को देखकर जल्द ही उनकी तरफ आकृर्षित हो जाता हूं।'

'​मुझे नहीं पता कि ये कैसा आकर्षण है। इस वीडियो के सामने आने के बाद ट्रंप ने माफी मांगते हुए कहा कि 'यह मेरे और बिली के बीच हुई कई साल पहले की निजी बातचीत और मजाक का एक हिस्सा है। अगर इससे कोई अपमानित हुआ हो तो मैं उससे माफी मांगता हूं।' राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार ट्रंप ने कहा कि बिल क्लिंटन ने तो इससे भी भद्दी कई टिप्पणीयां महिलाओं के बारे में की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed