कनाडा में सैकड़ों 'टॉपलेस' महिलाओं ने किया विरोध प्रदर्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कनाडा के ओनटैरिओ शहर में सैकड़ों महिलाओं ने अपनी कमीजे उतारकर विरोध प्रदर्शन किया है। ये मामला तब उठा जब ओनटैरियो के किचेनेर शहर में अपनी कमीज उतारकर साइकिल चला रही तीन बहनों को पुलिस ने रोका।
तीनों बहनें- तमीरा, नादिया और अलीशा मोहम्मद को बगैर कमीज के साइकिल चलाते हुए पुलिस ने रोका और कमीज पहनने के लिए कहा।
बहनों ने कहा कि गर्मी की वजह से उन्होंने कमीजें उतार दी थीं और इस मामले में उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस का कहना है कि उन्हें साइकिल सुरक्षा के मामले में रोका गया था।
गौतलब है कि अदालत के 1996 के एक फैसले के तहत शहर में महिलाएँ शरीर के ऊपरी हिस्से में बगैर कुछ पहने सार्वजनिक जगहों पर जा सकती हैं।
'नग्नता कामुकता नहीं है'
विरोध प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने हाथों में तख्तियां उठा रखी थीं। इन पर लिखा था, “ये स्तन हैं, बम नहीं, चैन से रहिए।” एक दूसरा नारा था, “नग्नता कामुकता नहीं है।”
जिन तीन बहनों ने विरोध प्रदर्शन का आहवान किया था, उनमें से एक गायिका हैं, जो अलीशा ब्रिला के नाम से स्टेज पर गाती हैं और कई बार पुरस्कारों के लिए नामित हो चुकी हैं।