फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Tokyo Olympics Neeraj Chopra wins historic gold, know everything about him

Tokyo Olympics: गोल्ड जीत नीरज चोपड़ा ने बदला ओलंपिक का इतिहास, जानें इस भाला फेंक खिलाड़ी के बारे में सबकुछ

Sat, 07 Aug 2021 08:13 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sat, 07 Aug 2021 08:13 PM IST
सार

भारतीय भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने भारत का एथलेटिक्स में ओलंपिक पदक जीतने का पिछले 121 साल का इंतजार खत्म कर दिया।

विज्ञापन
Tokyo Olympics Neeraj Chopra wins historic gold, know everything about him
नीरज चोपड़ा - फोटो : social media

विस्तार

भारतीय भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने शनिवार को टोक्यो ओलंपिक में इतिहास रच दिया। उन्होंने भारत का एथलेटिक्स में ओलंपिक पदक जीतने का पिछले 121 साल का इंतजार खत्म कर दिया। बता दें कि वर्ष 1900 में हुए पेरिस ओलंपिक में भारत की की तरफ से नॉर्मन प्रिटचार्ड ने एथलेटिक्स में दो रजत पदक जीते थे, लेकिन वे भारतीय नहीं बल्कि भारत में जन्मे अंग्रेज थे। तब से लेकर रियो 2016 तक भारत का कोई एथलीट पदक नहीं जीत पाया था। दिग्गज मिल्खा सिंह और पीटी ऊषा क्रमश 1960 और 1984 में मामूली अंतर से चूक गए थे। 

विज्ञापन

ट्रैक एंड फील्ड स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीतने वाले नीरज देश के पहले खिलाड़ी

Tokyo Olympics Neeraj Chopra wins historic gold, know everything about him
अपने गोल्ड मेडल के साथ नीरज चोपड़ा - फोटो : PTI

नीरज ओलंपिक में ट्रैक एंड फील्ड स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीतने वाले देश के पहले और व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीतने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी हैं। इससे पहले निशानेबाज अभिनव बिंद्रा ने बीजिंग ओलंपिक 2008 में पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल में स्वर्ण पदक जीता था। नीरज ने पहले प्रयास में 87.03 मीटर भाला फेंका था और वह शुरू से ही पहले स्थान पर चल रहे थे। वहीं, दूसरे प्रयास में नीरज ने 87.58 मीटर भाला फेंका। यहीं उनका गोल्ड मेडल पक्का हो गया था। तीसरे प्रयास में वह 76.79 मीटर भाला ही फेंक पाए जबकि चौथे प्रयास में फाउल कर गए। उन्होंने छठे प्रयास में 84.24 मीटर भाला फेंका। मगर इससे पहले उनका गोल्ड मेडल पक्का हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

नीरज 86.65 मी का थ्रो फेंककर फाइनल में पहुंचे थे

Tokyo Olympics Neeraj Chopra wins historic gold, know everything about him
NEERAJ CHOPRA

नीरज ने अपने पहले ही प्रयास में शानदार थ्रो किया और 86.65 मीटर दूर भाला फेंका। इसके साथ ही वह फाइनल के लिए क्वालीफाई कर गए। फाइनल में सीधे प्रवेश करने के लिए 83.50 मीटर का थ्रो होना जरूरी है। नीरज का व्यक्तिगत बेस्ट 88.06 मीटर है। इस थ्रो के साथ उन्होंने 2018 एशियन गेम्स का स्वर्ण पदक जीता था।  

 

विज्ञापन

87.86 मीटर भाला फेंक कर टोक्यो ओलंपिक के लिए किया था क्वालीफाई

Tokyo Olympics Neeraj Chopra wins historic gold, know everything about him
neeraj chopra

दाईं कोहनी की चोट से उबरने के बाद ही नीरज ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया था। चोट की वजह से नीरज कई महीने खेल से दूर रहे, लेकिन चोट से उबरने के बाद दमदार वापसी की। दक्षिण अफ्रीका में आयोजित एथलेटिक्स सेंट्रल नार्थ ईस्ट मीट में 87.86 मीटर भाला फेंक कर टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया था। इससे पहले कोहनी में चोट की वजह से छह महीने उनका अभ्यास नहीं हो सका था।

88.07 मीटर का थ्रो कर बनाया राष्ट्रीय रिकॉर्ड

Tokyo Olympics Neeraj Chopra wins historic gold, know everything about him
नीरज चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

कोरोना के कारण करीब एक साल से ज्यादा की अवधि से प्रतिस्पर्धाओं से चोपड़ा दूर रहे, लेकिन मार्च में वापसी करते ही उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए 88.07 मीटर का थ्रो करके नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बना दिया था। नीरज ने अपने ही पिछले नेशनल रिकॉर्ड को एक सेंटीमीटर से तोड़ दिया। उस समय जब नीरज से इस बारे में पूछा गया तो नीरज चोपड़ा ने कहा कि कोरोना महामारी ने ट्रेनिंग की तैयारियों को काफी प्रभावित किया, लेकिन उन्होंने अपनी ट्रेनिंग को प्रभावित नहीं होने दिया। मेहनत से तैयारी की।   

वजन कम करने के लिए एथलेटिक्स ज्वाइन की थी

Tokyo Olympics Neeraj Chopra wins historic gold, know everything about him
नीरज चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

24 दिसंबर 1997 को हरियाणा के पानीपत में जन्मे नीरज किसान परिवार से आते हैं। चंडीगढ़ के डीएवी कॉलेज से उन्होंने शिक्षा प्राप्त की है। उन्होंने वजन कम करने के लिए एथलेटिक्स ज्वाइन की थी। इसके बाद वह इसमें अच्छा करने लगे और कई टूर्नामेंट में जीत हासिल की। साल 2016 में उन्होंने भारतीय सेना में भर्ती हुए। इसके बाद उनके प्रदर्शन में निरंतरता आई है। इससे पहले नीरज के पास तैयारी के लिए पूरे उपकरण नहीं होते थे, लेकिन भारतीय सेना में सूबेदार होने के बाद उनकी तैयारी और भी अच्छी हो गई। 2016 में ही विश्व एथलेटिक्स अंडर-20 में उन्होंने पहला अंतरराष्ट्रीय गोल्ड मेडल जीता था। इसके बाद नीजर ने पीछे मुड़कर कभी नहीं देखा। लगातार एक के बाद एक रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करते गए। बता दें कि अपनी थ्रोइंग स्किल्स को बेहतर बनाने के लिए नीरज ने जर्मनी के बायो मैकेनिक्स एक्सपर्ट क्लाउस बार्तोनित्ज से ट्रेनिंग ली है। 

अब तक की उपलब्धि

Tokyo Olympics Neeraj Chopra wins historic gold, know everything about him
neeraj chopra

नीरज ने इससे पहले एशियन गेम्स 2018 जकार्ता स्वर्ण पदक, कॉमनवेल्थ गेम 2018 गोल्ड कोस्ट स्वर्ण पदक, एशियन चैंपियनशिप 2017 भुवनेश्वर स्वर्ण पदक, दक्षिण एशियाई खेल गुवाहाटी 2016 स्वर्ण पदक, वर्ल्ड जूनियर चैंपियनशिप 2016 गोल्ड मेडल, एशियन जूनियर चैंपियनशिप 2016 रजत पदक जीत चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed