फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   the wreckage of missing plane Claimed to meet the Bay of Bengal

बंगाल की खाड़ी से मिला लापता विमान का मलबा!

Wed, 30 Apr 2014 12:25 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 30 Apr 2014 12:25 PM IST
विज्ञापन
the wreckage of missing plane Claimed to meet the Bay of Bengal

मलेशिया एयरलाइंस के लापता हुए विमान का मलबा मिलने का दावा एक आस्ट्रेलियाई समुद्री जांच कंपनी ने किया है। कंपनी के मुताबिक ये मलबा बंगाल की खाड़ी में मिला है।

विज्ञापन


जांच में जुटी आस्ट्रेलिया कंपनी के मुताबिक यह जगह हिंद महासागर में जारी सर्च ऑपरेशन वाली जगह से पांच हजार किमी दूर है। एडिलेड स्थित जियोरेजोनेंस ने कहा कि कंपनी ने बीते 10 मार्च से लापता एमएच370 विमान की खुद से तलाश शुरू की थी।
विज्ञापन


स्टार अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी ने दावा किया है कि बंगाल की खाड़ी में उसे विमान के संभावित मलबे का पता चला है।

सर्च ऑपरेशन से पांच हजार किमी दूर दिखा मलबा

the wreckage of missing plane Claimed to meet the Bay of Bengal

कंपनी के प्रवक्ता डेविड पोप ने बताया कि हम संभावित दुर्घटना क्षेत्र के करीब 20 लाख वर्ग किमी के दायरे में इसकी तलाश कर रहे हैं। इसमें सेटेलाइट और विमान से ली गई तस्वीरों का भी सहयोग लिया जा रहा है।

कंपनी के वैज्ञानिक विमान की आखिरी लोकेशन के उत्तर में ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। आंकड़ों के विश्लेषण के लिए वैज्ञानिक 20 से अधिक तकनीकों का इस्तेमाल कर रहे हैं, जिनमें एक परमाणु रिएक्टर भी शामिल है।

मलेशिया ने कही जांच की बात

the wreckage of missing plane Claimed to meet the Bay of Bengal

उन्होंने दावा किया कि उनकी कंपनी उस तकनीक का इस्तेमाल कर रही है जिसका विकास मूल रूप से परमाणु हथियारों और पनडुब्बियों की तलाशी के लिए किया गया था।

उन्होंने बताया कि कंपनी ने विमान के लापता होने से तीन दिन पहले पांच मार्च को ली गई तस्वीरों और कुछ बाद की तस्वीरों की तुलना की। प्रवक्ता ने कहा,  "एमएच370 के लापता होने से पहले मलबा वहां नहीं था। यह एक अहम सुराग है, इस पर ध्यान दिया जाना चाहिए।"

उधर, मलयेशिया के नागरिक उड्डयन विभाग के महानिदेशक अजहरूद्दीन अब्दुल रहमान ने कहा है कि देश को इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। इसकी जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed