{"_id":"599f576b4f1c1b3a258b4605","slug":"the-property-of-canadian-oil-company-nico-in-bangladesh-will-be-seized","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांग्लादेश में कनाडा की तेल कंपनी को कोर्ट ने किया अवैध घोषित, संपत्ति भी होगी जब्त","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
बांग्लादेश में कनाडा की तेल कंपनी को कोर्ट ने किया अवैध घोषित, संपत्ति भी होगी जब्त
एजेंसी, ढाका
Updated Fri, 25 Aug 2017 04:17 AM IST
विज्ञापन
Bangladesh
बांग्लादेश की हाईकोर्ट ने बृहस्पतिवार को भ्रष्टाचार के एक मामले में पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के कार्यकाल के दौरान दो सरकारी कंपनियों के साथ एक कनाडा की तेल कंपनी द्वारा हस्ताक्षरित दो सौदों को रद्द कर दिया और मामले के निपटान तक कंपनी की संपत्ति को जब्त रखने के आदेश जारी किए।
विज्ञापन
Read Also: बांग्लादेश हाईकोर्ट ने हत्या के मामले में 15 लोगों को सुनाई मौत की सजा
विज्ञापन
अटॉर्नी जनरल कार्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि बैंच ने राज्य के पक्ष में बांग्लादेश में निको (कनाडाई कंपनी) की संपत्ति को जब्त करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि दो जजों की बैंच ने निको द्वारा सरकारी कंपनियों पेट्रोबांग्ला और बांग्लादेश पैट्रोलियम एक्पलोरेशन एंड प्रोडक्शन कंपनी लिमिटेड के साथ किए गए सौदे को अमान्य करार दिया।
विज्ञापन
गौरतलब है कि पांच महीने पहले शीर्ष अदालत ने निको भ्रष्टाचार मामले में जिया के खिलाफ लगे आरोपों की निचली अदालत में सुनवाई जारी रखने के आदेश दिए थे।