{"_id":"5951012a4f1c1b900c8b4d60","slug":"telegram-app-used-in-saint-petersburg-metro-bombing-in-russia","type":"story","status":"publish","title_hn":"रूसी मेट्रो ट्रेन में ब्लास्ट के लिए इस्तेमाल किया गया था Telegram App","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
रूसी मेट्रो ट्रेन में ब्लास्ट के लिए इस्तेमाल किया गया था Telegram App
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
Updated Mon, 26 Jun 2017 06:40 PM IST
विज्ञापन
टेलीग्राम ऐप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रूस की एफएसबी सुरक्षा एजेंसी ने सोमवार को कहा है कि सेंट पीटर्सबर्ग मेट्रो बमबारी के पीछे टेलीग्राम मैसेजिंग सेवा का इस्तेमाल किया गया था। एफएसबी ने एक बयान में कहा कि सेंट पीटर्सबर्ग मेट्रो में 3 अप्रैल को आतंकी हमला हुआ था जिसमें टेलीग्राम ऐप के द्वारा सुसाइड बॉम्ब का उपयोग किया गया था।
विज्ञापन
एजेंसी ने बताया कि कई आतंकी गुट हमलों को अंजाम देने के लिए इस ऐप का उपयोग करते हैं। सुसाइड बॉम्बर द्वारा किए गए हमले में उस वक्त 15 लोग मारे गए थे। माना जा रहा है कि इमाम शामिल बटालियन ने इस हमले को अंजाम दिया था, जो अलकायदा का सहयोगी है।
विज्ञापन
बता दें कि टेलीग्राम ऐप रूस में डिजाइन किया गया मैसेजिंग ऐप है। इसके ऐप के जरिये एकसाथ 5000 लोगों के बीच मैसेज, फोटो और वीडियों का आदान-प्रदान किया जा सकता है। इसको 2013 में लॉन्च किया गया था। अभी तक इसके 100 मिलियन यूजर हैं। हालांकि रूस के राज्य संचार निगरानी एजेंसी ने शुक्रवार को इस ऐप पर प्रतिबंध लगाने की धमकी भी दी थी।
विज्ञापन
आतंकी संगठन इस ऐप के जरिये अपने गुप्त संदेशो के माध्यम से लोगो पर हमला करता है। वहीं, इस को ऐप बनाने वाली कंपनी का कहना है कि हमारा उद्देश्य इस ऐप के माध्यम से पूरी दुनिया में सुरक्षित बात चीत का जरिया बनाना।