फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Tajikistan cops shave 13,000 men's beards

पुलिस ने 13,000 लोगों की दाढ़ी जबरदस्ती हटवाई

Thu, 21 Jan 2016 08:04 PM IST
Updated Thu, 21 Jan 2016 08:04 PM IST
विज्ञापन
Tajikistan cops shave 13,000 men's beards

तजाकिस्तान में पुलिस ने जबरदस्ती 13,000 लोगों की दाढ़ी बनवा दी है। वहीं मुस्लिमों के पारंपरिक कपड़ों को बेचने वाली 160 दुकानों को बंद करवा दिया है। तजाकिस्तान की सरकार ने कहा कि विदेशी प्रभाव से बचने के लिए ऐसा किया जा रहा है।

विज्ञापन


दक्षिणी-पश्चिमी खाथालोन क्षेत्र के प्रमुख बहरोम शरीफजोदा ने बुधवार को एक प्रेस कांफ्रेस करके बताया कि हम कानून को लागू करवा रहे हैं। करीब 1700 महिलाओं और लड़कियों को सिर पर  हिजाब भी पहनने से मना कर दिया है।
विज्ञापन


तजाकिस्तान में इस सेक्युलर लीडरशिप वाली सरकार अपने देश में पड़ोसी देश अफगानिस्तान का एजेंडा लागू नहीं होना देना चाहती है। इससे पहले पिछले सप्ताह वहां की सरकार ने संसद में एक प्रस्ताव पास कर अरबिक नामों को रखने पर प्रतिबंध लगवा दिया है। साथ ही चचेरे भाइयों से शादी पर भी रोक लगा दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

देश की एक मात्र इस्लामिक पार्टी पर प्रतिबंध लगा दिया

Tajikistan cops shave 13,000 men's beards

यह कानून राष्ट्रपति इमोमाली रहमोन ने स्वीकार कर लिया है जोकि इस समय अपने देश में सेक्युलरिज्म को बढ़ावा दे रहे हैं। रेडियो लिबर्टी  के दौरान वह उन सभी कानूनों को लागू करवा रहे हैं जिसके तहत देश में विदेशी प्रभाव को कम किया जा सके, साथ ही विदेशी खतरों से निपटना भी उनकी योजनाओं में है।

पिछले साल सितंबर में तजाकिस्तान की सुप्रीम कोर्ट ने देश की एक मात्र इस्लामिक पार्टी पर प्रतिबंध लगा दिया है। रहमोन तजाकिस्तान में वर्ष 1994 से शासन कर रहे हैं और उनका वर्तमान कार्यकाल वर्ष 2020 है।

इस समय तजाकिस्तान की आबादी 71 लाख लोग गरीबी से लड़ रहे हैं। सोवियत संघ के विघटन के बाद तजाकिस्तान की यह हालत है। आपको बताते चले कि सीर‌िया में आईएस से 2,000 तजाकिस्तान के सैनिक युद्ध लड़ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed