फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Singapore Diary: There is a 'Mini India' at the place where Donald Trump and Kim Jong Un are meeting

सिंगापुर डायरी: ट्रंप-किम की मुलाकात की जगह बसता है 'मिनी इंडिया'

Mon, 11 Jun 2018 03:35 PM IST
जुबैर अहमद, बीबीसी संवाददाता, सिंगापुर से
जुबैर अहमद, बीबीसी संवाददाता, सिंगापुर से Updated Mon, 11 Jun 2018 03:35 PM IST
विज्ञापन
Singapore Diary: There is a 'Mini India' at the place where Donald Trump and Kim Jong Un are meeting
- फोटो : BBC
सिंगापुर का "लिटिल इंडिया" दो किलोमीटर के इलाके में बसा एक मिनी भारत है। ये विदेश में भारतीयों का अपना निवास है जहां उनकी सैकड़ों दुकाने हैं और इन दुकानों में हर वो चीज बिकती है जो भारत के बाजारों में बिकती हैं। यहां तमिलनाडु से आए लोगों की संख्या सब से अधिक है।
विज्ञापन


तमिलनाडु से 15 साल पहले आकर बसे प्रकाश एक रेस्टोरेंट चलाते हैं। उनका कहना है कि दो किलोमीटर के दायरे में यहां 300 भरतीय रेस्टोरेंट हैं। उनके अनुसार भारत से बाहर एक छोटी जगह पर इतनी संख्या में रेस्टोरेंट किसी और देश में नहीं मिलेंगे।
विज्ञापन


भारत के बाजारों की तरह यहां भी भीड़ इतनी होती है कि चलना मुश्किल हो जाता है। दोनों तरफ सड़कों के किनारे बसी दुकानों के नाम अक्सर तमिल में लिखे मिलेंगे। देश की 55 लाख आबादी का वो सात प्रतिशत हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सिंगापुर के निर्माण में भारतीयों को योगदान

Singapore Diary: There is a 'Mini India' at the place where Donald Trump and Kim Jong Un are meeting
बीसवीं शताब्दी की शुरुआत में सिंगापुर के निर्माण में चीनी और मलय मूल के लोगों के अलावा तीसरा बड़ा समुदाय तमिलनाडु से आए लोगों का था। वो परिवार आज भी यहां आबाद हैं। तमिल भाषा सिंगापुर की सरकारी भाषाओं में से एक है। यहां के मंत्रिमंडल में तमिल समुदाय के कई मंत्री हैं जिनमें विदेश मंत्री विवियन बालाकृष्णन प्रमुख हैं।

अब एक बड़ी संख्या उन लोगों की है जो तमिलनाडु से दो-तीन दशक पहले आए थे। तमिल समुदाय के अलावा भारतीय मूल में तेलुगु और पंजाबियों की संख्या सब से अधिक है।

रविवार को छुट्टी के दिन 'लिटिल इंडिया' दिल्ली के लाजपत नगर जैसा नजर आता है। शॉपिंग मॉल और दुकानें ग्राहकों से भरी होती हैं। कुछ नामी रेस्टोरेंट के बाहर खाने वालों को लम्बा इंतजार करना पड़ता है।

सिंगापुर का 'लिटिल इंडिया' सिंगापुर के दूसरे समुदायों से रिश्ते बनाकर जरूर रखता है। उसे शायद इसी मिनी इंडिया या इसके आसपास के इलाकों में खाना और शॉपिंग करना अधिक पसंद है। यहां इनके रिहाइशी मकान भी बड़ी संख्या में हैं। मुझे तो ऐसा एहसास हुआ कि वो देश की मुख्य धारा से थोड़ा अलग रहते हैं। 

ट्रंप और किम की मुलाकात में दिलचस्पी नहीं

Singapore Diary: There is a 'Mini India' at the place where Donald Trump and Kim Jong Un are meeting
मंत्रिमंडल में भारतीय मूल के मंत्री भी हैं लेकिन सियासत में उनकी दिलचस्पी कम लगती है। इसीलिए मुझसे कई लोगों ने कहा कि अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जोंग-उन के बीच मंगलवार को होने वाले ऐतिहासिक शिखर सम्मलेन को लेकर उनमे खास उत्साह नहीं है।

एक ड्राइवर ने मुझ से कहा कि इस सम्मलेन के कारण शहर में सुरक्षा बहुत है और कई सड़कों पर नाकाबंदी है, जिसके कारण टैक्सी ड्राइवरों को ग्राहक नहीं मिल रहे हैं। मुझे एहसास हुआ कि आम जनता इस सम्मलेन को लेकर ज्यादा उत्साहित नहीं है।

'लिटिल इंडिया' इलाके से 10 मिनट की ड्राइव पर देश का आर्थिक केंद्र है। यहां ऊंची इमारतों में विश्व के बड़े-बड़े बैंकों के दफ्तर हैं। ये इलाका समुद्री है जिसके किनारों पर पर्यटकों की भीड़ जुटी होती है।  यहां सम्मलेन को लेकर सुरक्षा कड़ी है। यहां कुछ लोगों से बात करके लगा सम्मलेन पर उन्हें गर्व है। एक ने कहा, "इससे सिंगापुर को इज्जत मिलेगी"। 

'सम्मलेन की सफलता श्रेय सिंगापुर को भी'

Singapore Diary: There is a 'Mini India' at the place where Donald Trump and Kim Jong Un are meeting
शायद इसी लिए उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जोंग-उन ने कल सिंगापुर के प्रधान मंत्री से मुलाकात के दौरान कहा कि अगर सम्मलेन सफल रहा तो इसका श्रेय सिंगापुर को भी दिया जाएगा।

सिंगापुर में इस सम्मलेन के लिए जोश में कमी हो सकती है लेकिन ये मानना पड़ेगा कि सरकार ने इंतजाम अच्छा किया है। पुलिस हर जगह मौजूद है। मीडिया सेंटर के डायरेक्टर ने कहा कि इस सम्मलेन को कवर करने विश्व भर से 2500 पत्रकार आए हैं।

स्थानीय मीडिया में सम्मलेन सुर्खियों में है। अखबार पढ़ें या न्यूज चैनल देखें तो सम्मलेन की खबर छायी हुई दिखाई देगी। अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पांच सितारा शांगरिला होटल में ठहरे हैं। इससे आधे किलोमीटर के फासले पर उत्तर कोरिया के नेता पांच सितारा सेंट रेजिस होटल में रुके हैं। 

ऐतिहासिक मुलाकात पर दुनिया की निगाहें

Singapore Diary: There is a 'Mini India' at the place where Donald Trump and Kim Jong Un are meeting
Singapore - फोटो : BBC
दोनों लीडर मंगलवार शाम को सेंटोसा के रिजॉर्ट द्वीप में सम्मलेन में पहली बार एक दूसरे से रूबरु होंगे। किम जोंग-उन तीन पीढ़ियों में उत्तर कोरिया के पहले नेता होंगे जो किसी अमरीकी राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे। जो काम उनके दादा और पिता नहीं कर सके वो किम कर दिखाएंगे।

अमरीका चाहता है कि उत्तर कोरिया खुद को पूरी तरह से मिसाइल और परमाणु मुक्त बनाए। उत्तर और दक्षिण कोरिया के बीच 1952 में युद्ध विराम हुआ था लेकिन अब तक कोई शांति समझौता नहीं हो सका है। ये शांति समझौता दोनों नेताओं के बीच बातचीत का विषय होगा लेकिन शायद समझौता इस मुलाकात में नहीं हो सकेगा।

अगर ये शिखर सम्मलेन कामयाब रहा तो ये उतना ही ऐतिहासिक होगा जितना इस्राइली प्रधानमंत्री इत्जाक राबिन और फलस्तीनी नेता यासिर अराफात के बीच हुआ कामयाब सम्मलेन था जिसका आयोजन 1993 में राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की निगरानी में हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed