फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Sikh goes violent in London, 20 held

ब्रिटेन में सिखों का हिंसक प्रदर्शन, 20 गिरफ्तार

Fri, 23 Oct 2015 08:37 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 23 Oct 2015 08:37 PM IST
विज्ञापन
Sikh goes violent in London, 20 held

पंजाब में सिखों पर पुलिस की कथित बर्बरता के खिलाफ लंदन में भारतीय उच्चायोग के बाहर सिख प्रदर्शनकारियों का प्रदर्शन हिंसक हो जाने पर ब्रिटिश पुलिस ने 20 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


इस हिंसक प्रदर्शन में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। पंजाब में सिखों पर पुलिस की कथित बर्बरता के खिलाफ ‘सिख लाइव्ज मैटर’ नाम के इस संगठन के सैकड़ों प्रदर्शनकारी यहां बृहस्पतिवार को धरने के लिए एकत्रित हुए।
विज्ञापन


शुरू में शांतिपूर्ण ढंग से शुरू हुआ यह प्रदर्शन बाद में हिंसक हो गया और मजबूरन पुलिस को मध्य लंदन में भारतीय उच्चायोग के आसपास के इलाके की घेरेबंदी करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि उसे भारतीय उच्चायोग के बाहर इस ‘नियोजित प्रदर्शन’ की जानकारी थी, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने रास्ते बंद कर दिए और इसलिए उसे उनके खिलाफ मजबूरन कार्रवाई करनी पड़ी।

अधिकारी को लगी चोट

Sikh goes violent in London, 20 held

मेट्रोपोलिटन पुलिस सर्विस ने एक बयान में कहा, ‘शुरू में यह प्रदर्शन शांतिपूर्ण था। प्रदर्शनकारियों ने इसके बाद एल्डविच में रास्ते बंद कर दिए और इससे मध्य लंदन में सड़क नेटवर्क पर यातायात बाधित हो गया।

पुलिस के जनसंपर्क अधिकारियों ने वहां मौजूद लोगों से बातचीत की कोशिश की जिससे कि उनका प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहे और लोगों को दिक्कत कम से कम हो।

इस दौरान इस एक पुलिस अधिकारी को सिर में चोट आई और उसे अस्पताल ले जाया। किसी अन्य व्यक्ति के घायल होने की खबर नहीं है। 20 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।’

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed