{"_id":"59389a934f1c1b1c5c9c7983","slug":"sher-bahadur-sworn-fourth-time-in-as-nepal-s-pm","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत और चीन के साथ संतुलित रिश्ते बनाए रखेंगे : नेपाली पीएम देउबा","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
भारत और चीन के साथ संतुलित रिश्ते बनाए रखेंगे : नेपाली पीएम देउबा
amarujala.com- Presented by: संदीप भट्ट
Updated Thu, 08 Jun 2017 06:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेपाल के वरिष्ठ नेता शेर बहादुर देउबा ने बुधवार को नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण कर लिया। राष्ट्रपति भवन शीतल निवास में राष्ट्रपति बिद्या देवी भंडारी ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। मंगलवार को संसद में देउबा को 388 सदस्यों ने अपना समर्थन देकर नया प्रधानमंत्री चुना था।
प्रधानमंत्री देउबा ने तीन उप-प्रधानमंत्रियों और चार मंत्रियों सहित आठ सदस्यों का मंत्रालय बनाया है। इन मंत्रियों में तीन कांग्रेस से, तीन माओवादी केंद्र से और एक लोकतांत्रिक फोरम हैं। देउबा मंत्रि परिषद में वरिष्ठ नेपाली कांग्रेस नेता गोपाल मान श्रेष्ठ को उप प्रधानमंत्री बनाने के साथ ही शिक्षामंत्री का कार्यभार सौंपा गया।
वहीं ज्ञानेंद्र बहादुर कार्की को वित्त मंत्री का कार्यभार दिया गया। माओवादी केंद्र के कृष्ण बहादुर मेहरा उप प्रधानमंत्री और विदेशमंत्री बनाए गए। जबकि नेपाली कांग्रेस नेता फरमुल्लाह मंसूर को श्रम एवं रोजगार मंत्री बनाया गया। माओवादी केंद्र के जनार्दन शर्मा को गृहमंत्री जबकि इसी पार्टी के प्रभु शाह को बिना विभाग का मंत्री नियुक्त किया गया।
विज्ञापन
वहीं नेपाल लोकतांत्रिक मंच के अध्यक्ष विजय कुमार गच्छदार उप प्रधानमंत्री पद के साथ संघीय मामलों एवं स्थानीय विभाग का मंत्रालय संभालेंगे। सूत्रों की मानें तो दूसरे चरण में देउबा सरकार अपने मंत्रिमंडल का विस्तार कर सकती है।
भारत और चीन के साथ संतुलित रिश्ते बनाए रखेंगे : देउबा
शपथ ग्रहण के बाद प्रधानमंत्री देउबा ने कहा कि वह राष्ट्रहित के लिए कार्य करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने भारत और चीन के साथ संतुलित रिश्ते बनाए रखने की भी बात की। उन्होंने 21 जनवरी तक स्थानीय निकाय चुनावों को संपन्न कराने की भी बात कही। उन्होंने कहा कि तराई और पहाड़ी लोगों के बीच सद्भाव को बढ़ाने के लिए संविधान में संशोधन किया जाएगा।