फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   seven year missing child found

7 दिन बाद मिला वो शरारती बच्चा जो गाड़ियों पर पत्थर फेंकता था, सजा के लिए जंगल में छोड़ा था

Sat, 04 Jun 2016 10:20 AM IST
बीबीसी
बीबीसी Updated Sat, 04 Jun 2016 10:20 AM IST
विज्ञापन
seven year missing child found
बच्चे को उसके माता-पिता ने सजा के तौर पर जंगल में छोड़ दिया था। - फोटो : afp

जापान में शनिवार से जंगलों में लापता बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया गया है। इस बच्चे को उसके माता-पिता ने सजा के तौर पर जंगल में छोड़ दिया था। सात साल के यामाटो टानूका होकाइडो में शिकाबे के नजदीक सेना के ट्रेनिंग बेस में मिले। जहां उन्हें छोड़ा गया था, ये जगह उससे कुछ किलोमीटर की दूरी पर है।

विज्ञापन


यामाटो के माता-पिता ने शुरुआत में कहा था कि वो गायब हो गया है। बाद में उन्होंने माना था कि यामाटो की शरारतों से परेशान होकर उन्होंने उसे कुछ देर के लिए छोड़ दिया था। यामाटो के पिता ने उससे और उसके तलाशने वाले लोगों से माफी मांगी है।
विज्ञापन


आत्मरक्षा दल ने यामाटो को खोजने के बाद उन्हें खाना-पानी दिया और मेडिकल चेकअप के लिए अस्पताल ले गए। स्थानीय मीडिया के मुताबिक माना जा रहा है कि यह बच्चा शनिवार रात से ही वहां रह रहा था। पुलिस प्रवक्ता ने समाचार एजेंसी एएफपी को बताया कि एसडीएफ के कर्मचारियों ने इस बच्चे को एक ड्रिल के दौरान खोजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि लड़के को कोई बाहरी चोट नहीं थी और उसने खुद को यामाटो टानूका बताया। बरामद करने के बाद उसे एक हेलीकॉप्टर से अस्पताल ले जाया गया। यामाटो के माता-पिता ने पहले कहा था कि वह खो गया। लेकिन बाद में उन्होंने कबूल किया था कि उन्हें सजा के तौर पर जंगल में छोड़ा गया।


उन्होंने बताया कि उन्हें सड़क पर आने-जाने वाली गाड़ियों और लोगों पर पत्थर फेंकने को लेकर सजा दी गई थी। यामाटो को जंगल में छोड़ने के कुछ देर बाद जब उनके माता-पिता वहां लौटे तो वो उन्हें वहां नहीं मिले। पुलिस के मुताबिक कि यामाटो के माता-पिता को लापरवाही के आरोपों का सामना करना पड़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed