फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Senior Republican Congressman shot at a baseball practice

अमेरिकी सांसद को मारी गोली, ट्रंप ने कहा- मारा गया हमलावर

Wed, 14 Jun 2017 10:10 PM IST
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा Updated Wed, 14 Jun 2017 10:10 PM IST
विज्ञापन
Senior Republican Congressman shot at a baseball practice
स्टीव कालीसे - फोटो : REUTERS

अमेरिका के लुइसीनिया प्रांत के रिपब्लिकन सांसद स्टीव स्केलिस पर बुधवार को वर्जीनिया प्रांत के एलेक्जेंड्रिया में जानलेवा हमला हुआ।  बेसबॉल अभ्यास के दौरान हमलावर ने उनपर 20 से 25 गोलियां दागीं। इसके बाद उन्हें घायल अवस्था में जॉर्ज वाशिंगटन यूनीवर्सिटी हॉस्पीटल ले जाया गया। उनके एक सहयोगी ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है। 

विज्ञापन


वाशिंगटन उपनगर में सांसदों के बीच एक वार्षिक गेम से पहले बेसबॉल प्रैक्टिस में गोलीबारी हुई। गोलीबारी में रिपब्लिकन के सीनियर कांग्रेस सांसद स्टीव स्कैलीज समेत कई लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि अमेरिकी सांसद पर 25 गोलियां दागी गई।
विज्ञापन


रिपब्लिकन संसद सदस्य ब्रूक्स ने सीएनएन को बताया कि स्केलिस को कमर में गोली लगी। साथ ही दो लॉ अधिकारी और कांग्रेस के एक स्टाफ को भी गोली लगी है। मौके पर मौजूद ब्रुक्स ने बताया कि करीब 20-23 गोलियां चलाई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, लुइसीनिया  के रिपब्लिकन सासंद स्टीव स्कैलिस बुरी तरह घायल हैं। हमारी दुआएं उनके साथ हैं वो इस हादसे से उबरकर पूरी तरह स्वस्थ हो जाएंगे। 
  बताया जा रहा है कि उनके साथ कई अन्य लोगों को भी गोली लगी है। जिसमें एक अधिकारी भी शामिल है। जिस वक्त उन्हें गोली मारी गई वह खड़े थे लेकिन कमर में गोली लगने के बाद वह जमीन पर गिर पड़े। लेकिन हमलावर उनपर अंधाधुंध गोलियां बरसाता रहा। अन्य रिपब्लिकन ब्रुक्स ने बताया, जब उन्हें गोली लगी मैं उनकी तरफ ही देख रहा था। इसके बाद हम उनके करीब पहुंचे और उन्हें लिक्विड दिया और कमर पर जहां गोली लगी थी उसे जोर से दबाया। स्केलिस रिपब्लिकन पार्टी के नंबर तीन नेता हैं। पहली बार वह अमेरिकी कांग्रेस के लिए साल 2008 में निर्वाचित हुए थे। 

घटना उस वक्त की है सांसद वार्षिक कांग्रेसनल बॉलगेम के लिए प्रैक्टिस कर रहे थे। रिपब्लिकन और डेमोक्रेट्स सासंदों के बीच यह मैच गुरुवार नेशनल पार्क में होना है। रिपब्लिकन सीनेटर माइक ली ने फॉक्स न्यूज़ को बताया  कि स्टीव को कमर में गोली लगी है और वह खतरे से बाहर हैं। ली ने कहा कि शूटर ने हमला करने के लिए एक लंबी बंदूक का इस्तेमाल किया था। 

घटना के कुछ घंटे बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की कि हमलावर मारा गया है।


हमलावर की पहचान हो गई है। वह इलीनोइस का रहने वाला है उसका नाम जेम्स टी होडकिंसन है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed