{"_id":"5a5be9924f1c1b7f268b46f7","slug":"right-respect-was-not-found-trump-canceled-uk-visit","type":"story","status":"publish","title_hn":"सही सम्मान नहीं मिला तो ट्रंप ने रद्द किया ब्रिटेन का दौरा","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
सही सम्मान नहीं मिला तो ट्रंप ने रद्द किया ब्रिटेन का दौरा
एजेंसी, लंदन
Updated Mon, 15 Jan 2018 05:06 AM IST
विज्ञापन
donald trump
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ब्रिटिश सरकार से ‘पर्याप्त प्यार’ ना मिलने पर अगले महीने होने वाले अपने दौरे को रद्द कर दिया है। ट्रंप के करीबी सूत्रों के हवाले से एक मीडिया रिपोर्ट में इस बात का दावा किया गया है। ट्रंप को लंदन में अमेरिकी दूतावास की नई इमारत का उद्घाटन करना था। इसके लिए वे आगामी 26 और 27 फरवरी को ब्रिटेन दौरे पर जाने वाले थे।
अमेरिकी दूतावास की पुरानी इमारत सेंट्रल लंदन के पॉश इलाके मेफेयर में थी। वहीं नया अमेरिकी दूतावास टेम्स नदी के दक्षिणी किनारे पर नाइन एम्स में होगा। ट्रंप का दावा है कि उनका यह फैसला पुराने दूतावास की बिक्री को लेकर हुए खराब सौदे और नए दूतावास की जगह सही नहीं होने के कारण है। हालांकि सूत्रों का कहना है कि ट्रंप ने अपना यह फैसला लंदन के मेयर सादिक खान द्वारा व्यक्त किए गए ट्रंप विरोधी रवैये के कारण लिया है। दरअसल खान लगातार कह रहे थे कि ट्रंप का शहर में स्वागत नहीं किया जाएगा।
ट्रंप के वकील ने 2016 चुनाव से पहले पॉर्न स्टार को दिए 1 लाख 30 हजार डॉलर!
विज्ञापन
सूत्रों का कहना है कि नए दूतावास को लेकर उनका दावा केवल एक बहाना है। सूत्र का कहना है कि ट्रंप को ऐसा महसूस हुआ कि ब्रिटिश सरकार उनके प्रति उचित प्यार नहीं दिखाया। उन्होंने यह विश्वास करना शुरू कर दिया है कि लंदन के मेयर सादिक खान और लेबर पार्टी के नेता जेरेमी कार्बिन की तरह ही ब्रिटिश सरकार सोचती है। ये दोनों नेता ट्रंप के ब्रिटिश दौरे का खुले तौर पर विरोध करते रहे हैं।