{"_id":"5a59d8de4f1c1bd9408b49a9","slug":"actress-was-paid-130-000-dollars-by-president-trump-personal-lawyer","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रंप के वकील ने 2016 चुनाव से पहले पॉर्न स्टार को दिए 1 लाख 30 हजार डॉलर!","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
ट्रंप के वकील ने 2016 चुनाव से पहले पॉर्न स्टार को दिए 1 लाख 30 हजार डॉलर!
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 13 Jan 2018 03:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और विवादों का चोली दामन का साथ रहा है। वह जब से राष्ट्रपति बने हैं , तब से उनका नाम कई विवादों के साथ जुड़ चुका है। शुक्रवार को मीडिया रिपोर्टस ने उनके बारे में चौंकाने वाला खुलासा किया।
विज्ञापन
रिपोर्टस के मुताबिक ट्रंप के निजी वकील ने 2016 के चुनाव से पहले एक पूर्व पॉर्न स्टार को 1 लाख 30 हजार डॉलर का भुगतान किया। रिपोर्ट के मुताबिक वह प्रेसीडेंट के भी साथ थीं। द वाल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक अटॉर्नी माइकल कोहेन ने एक्ट्रेस स्टेफानी क्लिफोर्ड के लिए भुगतान किया। क्लिफोर्ड अपनी पोर्न फिल्मों के लिए मशहूर रह चुकी हैं।
विज्ञापन
एक और पोर्न स्टार अलाना इवंस ने डेली वीस्ट को बताया कि क्लिफोर्ड ने उन्हें बुलाया था और उन्होंने डोनाल्ड के साथ होटल रूम में समय बिताया। आपको बता दें कि ट्रंप पर पहले भी कई सेक्सुअल आरोप लगते रहे हैं जिनका उन्होंने लगातार खंडन किया है।
विज्ञापन
प्रवक्ता होप हिक्स ने कहा कि यह झूठ है कि क्लिफोर्ड का ट्रंप के साथ कोई संबंध था। व्हाइट हाउस ने शुक्रवार को कहा था कि यह पुरानी और रीसाइकिल की हुई रिपोर्ट है जिन्हें चुनाव के समय प्रकाशित किया गया था और हमने इनका खंडन किया था।
हालांकि क्लिफोर्ड और उनके वकील ने डेली न्यूज से अपनी टिप्पणी को वापस ले लिया। ट्रंप संगठन के वकील कोहन ने ऐसे किसी भी तरह के मामले का खंडन किया है। उन्होंने एक बयान जारी किया जिसमें स्टॉर्मी डेनियल्स ने कहा कि उनका ट्रंप के साथ किसी भी तरह का सेक्सुअल रिश्ता नहीं था।
बयान में कहा गया ट्रंप और उनके बीच फैलायी गईं अफवाहें झूठी हैं। रिपोर्टस के मुताबिक क्लिफोर्ड की उम्र अब 38 साल है। एक और पॉर्न स्टार जेसिका ड्रेक ने आरोप लगाया कि ट्रंप ने उनकी इच्छा के बिना उन्हें और दो अन्य महिलाओं को एक होटल में किस किया।
ड्रेक ने कहा कि न ही उन्होंने कोई अनुबंध किया था और न ही उन्हें इसके लिए कोई भुगतान मिला। करीब 2 दर्जन महिलाओं ने ट्रंप पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं वहीं व्हाइट हाउस हर आरोप को बेबुनियाद बता रहा है।