फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   reveals secret spy tactics

..तो यहां ऐसे तैयार किए जाते हैं खतरनाक जासूस

Fri, 22 May 2015 06:40 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 22 May 2015 06:40 PM IST
विज्ञापन

जासूसी की एक अलग दुनिया होती है, लेकिन जासूसी के काम को अंजाम देने वाले खतरनाक जासूस की जिंदगी वाकई चुनौतीपूर्ण और जोखिम भरी होती है। जासूस शब्द, जहरीला पैन और टार्च गन को देखकर जेहन में जेम्स बांड की कई फिल्मी सीन किसी के भी खयाली पर्दें में उतर आ जाते हैं।

विज्ञापन


लेकिन क्या वाकई में जासूसों की जिंदगी इतनी रोमांचकारी और बेहतरीन होती है जितना कि जेम्स बांड और हिंदी फिल्मों में दिखाया जाता है। आईए जानते हैं।

स्कूलों में तैयार होते जासूस

reveals secret spy tactics

अभी हाल ही में साऊथ कोरिया में जासूसी करने वाले कई लोगों को यहां की किम सरकार द्वारा मारे जाने का मामला सामने आया था। आरोप सरकार के साथ खिलाफत का था। मालूम हो कि कोरिया में काफी संख्या में लोग जासूसी का ही काम करते हैं।

सीएनएन की एक खबर के मुताबिक एक जासूस किम दांग शिक ने दावा किया है कि वह साऊथ कोरिया की किम जोंग सरकार में एक मिशन में जासूसी के लिए गया था, और उसे बतौर जासूसी के लिए नौकरी पर रखा गया था।बताया कि जब वह हाईस्कूल में था तब उसे जासूस बनने के लिए कहा गया।

किम दांग शिक ने बताया कि उसे जासूसी में दक्षता हासिल करने के लिए विशेष कॉलेज में भेजा गया जहां उसे चार साल तक मार्शल आर्ट, स्कूबा डाइविंग और शूट करना और बिस्फोट करना सिखाया गया। एक साल के बाद वह जासूसी के लिए पूरी तरह से तैयार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार के लिए तैयार होते हैं जासूस

reveals secret spy tactics

किम ने कहा कि जब उसे बताया गया कि वह एक जासूस बनने जा रहा है तो वह दंग रह गया। क्यों कि पहले जासूसों के साथ कई घटनाऐं हो चुकी थी।

साऊथ कोरिया से भेजे गए कई जासूस मारे गए थे और मुझे लगा मैं भी मारा जाऊंगा। किम का कहना था कि फिजिकली ट्रेनिंग अलग है लेकिन मानसिक ट्रेन‌िंग सबसे अहम होती है।

उन्हें किम जोंग सरकार के लिए मरने के लिए तैयार किया गया था और पकड़े गए तो जिदां नहीं बचेंगे। वर्ष 1995 में सियोल के एक मिशन के दौरान किम को साऊथ कोरिया के अधिकारियों ने गोली मारी थी, क्यों कि वह आत्महत्या करने में असफल रहा। हालांकि किम के इन दावों की पुष्टि नहीं हुई।

विज्ञापन

यहां जासूसों की होती है अहम भूमिका

reveals secret spy tactics

एक अन्य पूर्व सदस्य केंग मायोंग का कहना है कि उत्तर कोरिया के जासूस यूएसए समेत दुनियाभर में काम कर रहे हैं। उनका मुख्य उदेश्‍य कोरियन-अमेरिकन को भर्ती करना है जो कि नार्थ कोरिया का समर्थन करते हैं।

वे लोग जासूसी के लिए तीन प्रकार के तरीके अपनाते हैं पहला नार्थ कोरिया का मुफ्त वीजा, व्यापार की अनुमति और तीसरा लुभाने के लिए महिलाओं को भी उपयोग किया जाता है। यह तरीका अस्सी के दशक से चला आ रहा है। केंग का कहना है कि कोरिया अपने जासूस को अमेरिका, जापान, चीन समेत अन्य देशों को भी उपलब्‍ध कराता है। उनका कहना है कि जासूस और इं‌टेलिजेंस किम जोंग सरकार में बड़ी भूमिका रखते हैं।

कोरियन सरकार जासूस के साथ जर्नलों जैसे व्वहार के साथ पेश आती है। उन्हें हर तरह की सुविधा मुहैया कराता है। यहां तक कि उनकी शिक्षा का स्तर भी समान होता है। इसलिए यह कहना गलत नहीं होगा कि नार्थ कोरिया जासूसों को बहुत महत्वपूर्ण समझता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed