फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   raids on google paris office

गूगल के पेरिस मुख्यालय पर छापे

Tue, 24 May 2016 08:19 PM IST
बीबीसी
बीबीसी Updated Tue, 24 May 2016 08:19 PM IST
विज्ञापन
raids on google paris office

फ्रांस की राजधानी पेरिस में इंटरनेट कंपनी गूगल के मुख्यालय पर आयकर के मामले में छापे मारे गए हैं। समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने बताया कि अभियोजन पक्ष की तरफ से आए बयान में कहा गया है कि गूगल आयरलैंड लिमिटेड फ्रांस में वित्तीय दायित्व निभाने में नाकाम रही है। समाचार एजेंसी के मुताबिक फ्रांस के वित्त मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि टैक्स के भुगतान से जुड़े एक मामले में गूगल मुख्यालय पर छापे मारे गए हैं।

विज्ञापन

 

सूत्रों के मुताबिक पेरिस में गूगल के अधिकारियों से स्थानीय समय अनुसार सुबह से ही पूछताछ चल रही है। फ्रांस के अख बार ली पेरिसियन ने लिखा है कि करीब सौ जांचकर्ता छापे में शामिल हैं। गूगल की तरफ से अब तक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

विज्ञापन

 

फ्रांस, ब्रिटेन और कई देश शिकायत कर चुके हैं कि बड़ी डिजिटल कंपनियां उनके देश में मुनाफा कमाती हैं लेकिन इन कंपनियों का टैक्स के भुगतान का आधार दूसरे देशों में होता है जहां कॉर्पोरेट टैक्स दर काफी कम होती है। फ्रांस के वित्त मंत्रालय के सूत्रों ने कहा है इंटरनेट कंपनी गूगल पर फ्रांस की सरकार का 1.6 अरब पाउन्ड (करीब 160 अरब रुपए) बकाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

ब्रिटेन में गूगल कंपनी जनवरी में 18 करोड  97 लाख डॉलर चुकाने को तैयार हुई थी। अप्रैल में यूरोपीय संघ ने कहा था कि बड़ी कंपनियों को टैक्स के बारे में ज्यादा जानकारी मुहैया कराने के लिए मजबूर किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed