फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Present Japanese Prime Minister Shinzo Abe can win elections with majority

जापान में बहुमत से जीत सकते हैं मौजूदा प्रधानमंत्री शिंजो अबे

Tue, 17 Oct 2017 05:03 AM IST
एजेंसी, टोक्यो
एजेंसी, टोक्यो Updated Tue, 17 Oct 2017 05:03 AM IST
विज्ञापन
Present Japanese Prime Minister Shinzo Abe can win elections with majority
जापान के मौजूदा प्रधानमंत्री शिंजो अबे

जापान के आगामी आम चुनावों में मौजूदा प्रधानमंत्री शिंजो अबे भारी बहुमत से जीत सकते हैं। एक हालिया सर्वे में दावा किया गया है कि टोक्यो के मशहूर गवर्नर द्वारा स्थापित नई पार्टी के प्रति जनता का रुझान घटने के कारण ऐसा हो सकता है।

विज्ञापन


अबे की रूढ़िवादी लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) 22 अक्तूबर को होने वाले चुनावों में 465 में से 303 सीटें जीतने का अनुमान लगाया है। इस सर्वे को मैनीची शिंबुन ने कराया था। वहीं एलडीपी की सहयोगी कोमीटो 30 से अधिक सीटें जीत सकती है। सर्वे में दावा किया गया है कि सत्ताधारी शिंजो अबे की पार्टी का गठबंधन बहुत ही आसानी से दो-तिहाई बहुमत निचले सदन में हासिल कर लेगा।
विज्ञापन


पढ़ें- उत्तर कोरिया से तनाव के बीच जापान के पीएम अबे ने भंग की संसद, चुनाव में कोइकी से होगा सामना
विज्ञापन
विज्ञापन


 अगर 63 वर्षीय अबे को दो-तिहाई बहुमत मिल गया तो वे जापान के शांतिवादी संविधान में बदलाव कर सकेंगे। इससे पहले अबे ने स्वयं सहायता समूहों को पूर्ण सेना में तब्दील करने के लिए अमेरिका द्वारा लागू कानून में बदलाव की बात कही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed