{"_id":"5bed4f9ebdec2269a41507e2","slug":"pm-narendra-modi-left-for-india-after-attending-asean-summit-in-singapore","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंगापुर के दो दिवसीय दौरे से वापस लौटे पीएम मोदी, सुषमा स्वराज ने किया स्वागत","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
सिंगापुर के दो दिवसीय दौरे से वापस लौटे पीएम मोदी, सुषमा स्वराज ने किया स्वागत
भाषा, सिंगापुर
Updated Thu, 15 Nov 2018 04:21 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को अपनी सिंगापुर की दो दिन की यात्रा के बाद गुरुवार देर शाम वापस लौटे हैं। पीएम मोदी के दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचने पर विदेश मंत्री स्वदेश रवाना ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
इससे पहले सिंगापुर यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री ने आसियान अरौर पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में भाग लिया। इसके अलावा उन्होंने अमेरिका के उपराष्ट्रपति माइक पेंस सहित दुनिया के कई नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें कीं।
विज्ञापन
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट किया, ‘‘सिंगापुर की 36 घंटे की उपयोगी यात्रा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नयी दिल्ली के लिए रवाना हो गए। उनकी इस यात्रा से पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन और आसियान व्यवस्था में क्षेत्रीय शांति, समृद्धि तथा सुरक्षा में हमारे महत्व को रेखांकित किया।’’
विज्ञापन
मोदी बृहस्पतिवार को नाश्ते के समय आयोजित आसियान भारत शिखर बैठक में शामिल हुए। उन्होंने इस बैठक में क्षेत्र के देशों के बीच समुद्री क्षेत्र में सहयोग की जरूरत बताते हुए रणनीतिक हिंद प्रशांत क्षेत्र में समृद्धि के लिए व्यापार को केंद्रीय महत्व दिए जाने पर जोर दिया। बाद में वह 13वें पूर्वी एशिया शिखर बैठक में शामिल हुए।