फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   PM Narendra Modi addresses at Business Forum in Kigali, Rwanda

रवांडा में प्रधानमंत्री मोदी बोले- दुनिया में बढ़ रही भारत की धाक

Wed, 25 Jul 2018 12:23 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 25 Jul 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
PM Narendra Modi addresses at Business Forum in Kigali, Rwanda

विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अफ्रीकी देश रवांडा की दो दिवसीय यात्रा पर गए हैं। दौरे के दूसरे दिन मंगलवार को भारत-रवांडा के रिश्तों पर भारतीय समुदाय के सकारात्मक प्रभाव की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि दुनिया के हर हिस्से में भारतीय समुदाय अपनी अलग पहचान बना रहा है। उन्होंने कहा कि इससे वे अपने देशवासियों को गौरवांवित भी कर रहे हैं।

भारतीय समुदाय की एक जनसभा को संबोधित करते हुए मोदी ने सोमवार को कहा था कि रवांडा के राष्ट्रपति पॉल कागामे ने उन्हें पूर्वी अफ्रीकी देशों में भारतीय समुदाय के काम के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने मुझे बताया है कि किस तरह से भारतीय समुदाय रवांडा की प्रगति में भागीदारी कर रहा है। इसके साथ ही वे सामुदायिक सेवा भी कर रहे हैं। मुझे यह सब सुनकर बहुत खुशी हुई। पूरी दुनिया में भारतीय समुदाय अपनी अलग पहचान बना रहा है और वे हमारे ‘राष्ट्रदूत’ हैं।

विज्ञापन


मोदी भारत के पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने पूर्वी अफ्रीकी देशों का दौरा किया है। वे तीन अफ्रीकी देशों की यात्रा पर निकले हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रवांडा के नरसंहार स्मारक केंद्र भी पहुंचे। इस स्मारक को 1994 के नरसंहार में मारे गए 2.5 लाख लोगों की याद में बनाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- रवांडा सहित तीन देशों के दौरे पर पीएम मोदी, ये है आज का पूरा कार्यक्रम

मोदी ने रवांडा के गांव वालों को दान की 200 गायें ः

गरीबी और बाल कुपोषण खत्म करने में रवांडा के राष्ट्रपति की महत्वाकांक्षी पहल का समर्थन करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वहां के गांव वालों को 200 गायें दान की। साल 2006 में वहां गिरिंका कार्यक्रम की शुरुआत की गई थी। इसके तहत पोषण और वित्तीय सहायता के लिए प्रत्येक परिवार को एक गाय देने की योजना है। दो दिन की यात्रा पर रवांडा पहुंचे पीएम मोदी ने एक आयोजन के दौरान गांव वालों को ये गायें भेंट की। इस मौके पर बोलते हुए मोदी ने रवांडा सरकार के गिरिंका कार्यक्रम की सराहना की। उन्होंने कहा कि इतनी दूर रवांडा के गांवों में आर्थिक सशक्तिकरण के साधनों के रूप में गाय को इतना महत्व दिए जाने को देखकर भारत के लोग भी आश्चर्यचकित होंगे। गिरिंका कार्यक्रम से रवांडा के गांवों का कायाकल्प हो जाएगा।


रवांडा में भारत खोलेगा उच्चायोग, देगा 20 करोड़ डॉलर की मदद :
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रवांडा यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच अहम समझौते पर हस्ताक्षर हुए हैं। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस अफ्रीकी देश में शीघ्र ही भारतीय उच्चायोग खोले जाने की घोषणा की है। दोनों देशों ने एक रक्षा सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर करने के साथ 20 करोड़ डॉलर कर्ज की घोषणा की।

भारत कई औद्योगिक पार्कों के विकास और किगाली विशेष आर्थिक क्षेत्र (एसईजेड) के लिए 10 करोड़ डॉलर तथा कृषि के लिये 10 करोड़ डॉलर को रवांडा को कर्ज देगा। मोदी ने एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए किगाली में शीघ्र भारतीय उच्चायोग खोले जाने की घोषण की। उन्होंने कहा कि भारत शीघ्र ही रवांडा में अपना उच्चायोग खोलेगा, जिससे न केवल दोनों देशों के बीच संवाद का रास्ता प्रशस्त होगा बल्कि दोनों देशों की सरकारों को पासपोर्ट और वीजा से संबंधित काम काज करने में भी सुविधा होगी।

रवांडा में भारत खोलेगा उच्चायोग, देगा 20 करोड़ डॉलर की मदद :

PM Narendra Modi addresses at Business Forum in Kigali, Rwanda
रवांडा में भारत खोलेगा उच्चायोग, देगा 20 करोड़ डॉलर की मदद :
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रवांडा यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच अहम समझौते पर हस्ताक्षर हुए हैं। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस अफ्रीकी देश में शीघ्र ही भारतीय उच्चायोग खोले जाने की घोषणा की है। दोनों देशों ने एक रक्षा सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर करने के साथ 20 करोड़ डॉलर कर्ज की घोषणा की।

भारत कई औद्योगिक पार्कों के विकास और किगाली विशेष आर्थिक क्षेत्र (एसईजेड) के लिए 10 करोड़ डॉलर तथा कृषि के लिये 10 करोड़ डॉलर को रवांडा को कर्ज देगा। मोदी ने एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए किगाली में शीघ्र भारतीय उच्चायोग खोले जाने की घोषण की।

उन्होंने कहा कि भारत शीघ्र ही रवांडा में अपना उच्चायोग खोलेगा, जिससे न केवल दोनों देशों के बीच संवाद का रास्ता प्रशस्त होगा बल्कि दोनों देशों की सरकारों को पासपोर्ट और वीजा से संबंधित काम काज करने में भी सुविधा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed