एक और विमान हादसा, 48 की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईरान में रविवार को एक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद रिहायशी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे चालक दल के सदस्यों समेत विमान में सवार सभी 48 लोगों की मौत हो गयी।
हादसा उस समय हुआ जब राजधानी तेहरान के मेहराबाद हवाई अड्डे से उडान भरने के बाद विमान बाउललेवर्ड के आजाद रिहायशी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
हादसे में चालक दल के सदस्यों समेत विमान में सवार सभी 48 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो नवजात शिशु और 12 साल से कम उम के तीन बच्चे भी शामिल हैं।
25 साल में 200 से ज्यादा हादसे
विमान ने देश के पूर्वोतर में स्थित तबास के लिये सुबह उड़ान भरी थी। आशंका जताई जा रही है कि विमान का एक इंजन बंद हो जाने से यह हादसा हुआ।
बीते 25 सालों में ईरानी विमानों के 200 से ज़्यादा हादसे हुए हैं जिनमें 2,000 से ज़्यादा लोगों की मौत हुई है।
इन हादसों के लिए पुराने पड़ते विमानों और ख़राब रखरखाव को ज़िम्मेदार ठहराया जाता है।