{"_id":"5a5b1aab4f1c1bab3f8b4c4a","slug":"people-evacuated-from-papua-new-guinea-island-after-volcamo-explodes-by-red-cross","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्वालामुखी फटने से 1,500 लोग बेघर, जान बचाने के बाद अब 'रेड क्रॉस' करेगी विस्थापित","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
ज्वालामुखी फटने से 1,500 लोग बेघर, जान बचाने के बाद अब 'रेड क्रॉस' करेगी विस्थापित
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 14 Jan 2018 02:34 PM IST
विज्ञापन
new guinea, volcano
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नयू गिनिया द्वीप पिछले कुछ दिनों से जिस ज्वालामुखी का डर महसूस कर रहा था उसने आज लोगों को अपना घर छोड़ने को आखिर मजबूर कर दिया। जान बचाने के लिए लोगों ने मजबूरी का भी हंसकर स्वागत किया। तकरीबन कुल 1,500 लोगों को अब तक इस द्वीप से सुरक्षित बाहर निकालने का काम रेड क्रॉस संगठन किया है, मामला नयू गिनिया के कादोवर का है जहां 5 जनवरी से ही लोगों को इस ज्वालामुखी की जानकारी लग गई थी।
विज्ञापन
उसके बाद से ही लोगों में डर की बेचैनी थी और यहां के लोग खुद की जान बचाने की खातिर तमाम संस्थाओं से गुहार लगा रही थी। ऐसे में पड़ोसी द्वीप ऑस्ट्रेलिया ने न्यू गिनिया का पूरा सहयोग किया और यहां के लोगों को इन हालातों से उबारने के लिए अच्छा सहयोग किया है।
विज्ञापन
बता दें कि न्यू गिनिया द्वीप ऑस्ट्रेलिया और ग्रीनविच के बीच स्थिति है और कादोवर क्षेत्र 24 किमी के दायरे में पापुआ का हिस्सा है। चिंताजनक हालातों के बीच आज 590 लोगों को कोदावर की इस प्राकृतिक आपदा का शिकार होने से बचा लिया गया है।
विज्ञापन
5 जनवरी से खतरनाक हुए चट्टान में शुक्रवार को ज्वालामुखी फटा जिससे पूरा इलाका धुंआ-धुंआ हो गया और लोगों के लिए जान बचाना एक चुनौती बन गई। वहीं रेड क्रॉस ने बचाव कार्य के बाद इन लोगों के विस्थापन के लिए 26,274 यूएस डॉलर का सहयोग किया है। इसके साथ ही इन लोगों के लिए बुनियादी जरूरतों की भी व्यवस्था की है।
ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री जूली बिशॉप ने भी एक ट्वीट से जरिए बताया है कि ऑस्ट्रेलियाई सरकार की तरफ से भी इन लोगों के विस्थापन के लिए 19,775 यूएस डॉलर का सहयोग दिया गया है।