फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   North Korea says, America pay a heavy price if new sanctions imposed

UN में बैन पर नॉर्थ कोरिया की चेतावनी, अमेरिका को भुगतने होंगे गंभीर अंजाम

Mon, 11 Sep 2017 01:16 PM IST
amarujala.com- Presented By: त्रिनाथ त्रिपाठी
amarujala.com- Presented By: त्रिनाथ त्रिपाठी Updated Mon, 11 Sep 2017 01:16 PM IST
विज्ञापन
North Korea says, America pay a heavy price if new sanctions imposed
किम जोंग उन

उत्तर कोरिया और अमेरिका के बीच महीनों से चल रहा जुबानी जंग थमने का नाम नहीं ले रही है। उत्तर कोरिया ने एक बार फिर अमेरिका को खुली चेतावनी दी है। उत्तर कोरिया ने कहा कि अगर अमेरिका की मांग पर संयुक्त राष्ट्र द्वारा उनपर बैन लगाया जाता है तो इसके लिए उन्हें गंभीर अंजाम भुगतने होंगे।

विज्ञापन


अमेरिका को चुकानी होगी भारी कीमत
उत्तर कोरिया ने सोमवार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर वाशिंगटन द्वारा प्योंगयांग पर अब तक के सबसे कठोर प्रतिबंध लगाए जाने के प्रस्ताव को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद मंजूरी देता है तो अमेरिका को इसकी भारी कीमत चुकानी होगी।
विज्ञापन


पढ़ें:- NATO ने उत्तर कोरिया को वैश्विक खतरा बताया, कहा- मिलकर जवाब देने की जरूरत 
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर कोरिया के विदेश मंत्री ने आज एक बयान जारी करते हुए कहा कि अमेरिका के हर कदम पर हमारी बारीक नजर है और हम उनके हर कदम का जवाब देने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। आपको बता दें कि उत्तर कोरिया द्वारा परमाणु परीक्षण किए जाने के बाद अमेरिका ने संयुक्त राष्ट्र के समक्ष एक प्रस्ताव रखा था, जिसमें उत्तर कोरिया के खिलाफ कड़े से कड़ा प्रतिबंध लगाने की मांग की गई थी।

किसी भी हरकत के लिए चुकानी होगी बड़ी कीमत
हाइड्रोजन बम परीक्षण के बाद अमेरिका के रक्षा सेक्रेटरी जिम मैटीस ने चेतावनी दी थी कि अगर उत्तर कोरिया अमेरिका के खिलाफ कोई हरकत करता है, तो उसे 'भारी सैन्य प्रतिक्रिया' झेलनी पड़ेगी। 

पढ़ें:- UN महासचिव गुटेरेस बोले- नॉर्थ कोरिया विवाद दुनिया के लिए सबसे बड़ी मुसीबत

उत्तर कोरिया के साथ व्यापार करने वाले देशों के साथ ट्रेडिंग नहीं करेगा US
उत्तर कोरिया द्वारा परमाणु परीक्षण करने से भड़के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट कर कहा था कि जो देश उत्तर कोरिया के साथ व्यापार कर रहे हैं, अमेरिका उनके साथ किसी भी तरह का व्यापार नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि यूएस इस तरह के विकल्पों पर विचार कर रहा है।

'महाबम' के टेस्ट के बाद UN ने बुलाई सुरक्षा परिषद की इमरजेंसी मीटिंग

North Korea says, America pay a heavy price if new sanctions imposed
किम जोंग

नॉर्थ कोरिया द्वारा हाइड्रोजन बम का परीक्षण किए जाने के बाद संयुक्त राष्ट्र ने यूनाईटेड नेशन्स सिक्योरिटी काउंसिल की इमरजेंसी मीटिंग बुलाई, जिसमें संयुक्त राष्ट्र के महासचिव ने इसे क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बताया।

उत्तर कोरिया ने सारी हदें लांघी, अब युद्ध के लिए उकसा रहा
संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका के अंबेडसर निक्की हेली ने नॉर्थ कोरिया के परमाणु परीक्षण पर कहा कि किम जोंग की कार्रवाई रक्षात्मक नहीं है। वह खुद को परमाणु शक्ति के रूप में दिखाना चाहते हैं और युद्ध के लिए उकसा रहे हैं। निक्की ने कहा कि वह सिक्योरिटी काउंसिल के सदस्यों से कहना चाहती हैं, अब उत्तर कोरिया ने सारी हदें पार कर दी हैं।

अमेरिका और UN की चेतावनी के बावजूद नहीं गई किम जोंग की अकड़
नॉर्थ कोरिया और अमेरिका के बीच तनाव दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। पिछले दिनों नॉर्थ कोरिया द्वारा परमाणु परीक्षण किए जाने के बाद से दोनों देशों के बीच तनातनी और बढ़ गई है। केवल अमेरिका ही नहीं बल्कि संयुक्त राष्ट्र और दुनिया के तमाम देश उत्तर कोरिया के इस कदम का लगातार विरोध कर रहे हैं वहीं दूसरी तरफ नॉर्थ कोरिया के नेता किम जोंग ने अपनी सनक से पड़ोसी देशों की नींद उड़ा दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed