{"_id":"8f463b04-b6c3-11e2-811c-d4ae52bc57c2","slug":"north-korea-removes-missiles","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तर कोरिया ने पूर्वी तट से 'मिसाइल हटाए'","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"बाकी दुनिया","slug":"rest-of-world"}}
उत्तर कोरिया ने पूर्वी तट से 'मिसाइल हटाए'
Updated Tue, 07 May 2013 08:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के एक अधिकारी ने बताया है कि उत्तर कोरिया ने अपने पूर्वी तट से दो मुसुदन मिसाइलों को हटा लिया है।
विज्ञापन
पिछले महीने उत्तर कोरिया ने इन मिसाइलों को पूर्वी तट पर तैनात किया था और कथित तौर पर इसे लाँच करने की भी तैयारी कर ली थी।
उत्तर कोरिया की ओर से मिसाइलों को तैनात करने से अमेरिका और दक्षिण कोरिया के ठिकानों पर परमाणु हमले का ख़तरा पैदा हो गया था।
उत्तर कोरिया की इस कार्रवाई से इलाक़े में काफ़ी तनाव पैदा हो गया था।
शांति और स्थिरता की कोशिश
एक अनाम अमेरिकी रक्षा अधिकारी ने समाचार एजेंसी एएफ़पी को बताया, "ये मिसाइल किसी भी क्षण छोड़े जाने के लिए तैयार थे। लेकिन अब उत्तर कोरिया ने इन्हें हटा लिया है।"
इस बीच पेंटागन के प्रवक्ता जॉर्ज लिटिल ने मिसाइलों पर सीधे तौर पर टिप्पणी करने से तो इनकार कर दिया, लेकिन इतना ज़रूर कहा कि हाल में उकसावे वाले कार्रवाई पर रोक दिखी है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, "हमारा ये मानना है कि इससे कोरियाई प्रायद्वीप में शांति और स्थिरता लाने की कोशिशों को फायदा मिलेगा।"
इस साल फरवरी में उत्तर कोरिया के तीसरे परमाणु परीक्षण के बाद इलाक़े में तनाव पैदा हो गया था। उत्तर कोरिया संयुक्त राष्ट्र की ओर से लगाए गए ताज़ा प्रतिबंधों से नाराज़ था। साथ ही अमेरिका और दक्षिण कोरिया के संयुक्त सैनिक अभ्यास भी उसे नागवार गुज़रा था।
विज्ञापन