फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   north korea prepared to launch missile ahead of us-south korea joint drill

US-साउथ कोरिया के सैन्य अभ्यास से पहले मिसाइल परीक्षण करेगा नॉर्थ कोरिया

Sat, 14 Oct 2017 03:12 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा Updated Sat, 14 Oct 2017 03:12 PM IST
विज्ञापन
north korea prepared to launch missile ahead of us-south korea joint drill
किम जोंग उन

उत्तर कोरिया ने एक बार फिर बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्चिंग की तैयारी में है। कोरिया की एक न्यूज एजेंसी ने सरकारी सूत्र का हवाला देते हुए दावा किया है कि अमेरिका और दक्षिण कोरिया के बीच होने वाले संयुक्त नैवल ड्रील से पहले उत्तर कोरिया बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण कर सकता है। 

विज्ञापन


दरअसल, अमेरिकी नेवी ने शुक्रवार को कहा था कि अमेरिकी एयरक्राफ्ट आने वाले हफ्ते में उत्तर कोरिया को अपनी शक्ति का एहसास कराने के लिए दक्षिण कोरिया के साथ संयुक्त सैन्य अभ्यास करेगी। वहीं अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक उत्तर कोरिया ऐसी मिसाइल के परीक्षण में लगा है जो अमेरिकी सीमा तक पहुंच सके। 
विज्ञापन


पढ़ें: उत्तर कोरिया का परमाणु टेस्ट के बाद चार भूकंप झटके
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले भी प्योंगयांग ने अमेरिका के संयुक्त अभ्यास पर नाराजगी जताई थी। इससे पहले उत्तर कोरिया के विदेश मंत्री ने बुधवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा कि उत्तर कोरिया के साथ युद्ध करना आग के गोलों से खेलने के बराबर है, अमेरिका को इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी।

दोनों देश लड़ रहे हैं जुबानी जंग

north korea prepared to launch missile ahead of us-south korea joint drill
नॉर्थ कोरिया - फोटो : SELF

आपको बता दें कि प्योंगयांग द्वारा मिसाइल परीक्षण के बाद अमेरिका और उत्तर कोरिया के बीच तनाव बढ़ गया है। दोनों ही देशों के प्रमुख एक दूसरे पर जुबानी हमले कर रहे हैं। एक तरफ ट्रंप ने कहा कि वह उत्तर कोरिया को पूरी तरह खत्म कर देंगे, वहीं उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग ने उन्हें मानसिक तौर पर सनकी कहा था। 

उत्तर कोरिया के विदेश मंत्री री योंग हो ने कहा कि हमारे परमाणु हथियार क्षेत्र में पूरी तरह से शांति और सुरक्षा की गारंटी देते हैं लेकिन यह मुद्दा चर्चा का नहीं है। उन्होंने कहा कि सबसे महत्वपूर्ण बात ये है कि अगर हमारे परमाणु हथियारों पर कोई भी चर्चा करेगा तो हम उनसे किसी भी तरह की बातचीत नहीं करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed