{"_id":"57446a9a4f1c1bba7d69146a","slug":"myanmar-penis-tattoo-poet-found-guilty-of-online-defamation","type":"story","status":"publish","title_hn":"'लिंग पर लिखवाई' पूर्व राष्ट्रपति की कविता","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
'लिंग पर लिखवाई' पूर्व राष्ट्रपति की कविता
बीबीसी संवादाता
Updated Tue, 24 May 2016 08:22 PM IST
विज्ञापन
लिंग पर कविता लिखवाने वाले लेखक
- फोटो : BBC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
म्यांमार में एक लेखक को अपने लिंग पर पूर्व राष्ट्रपति के बारे में कविता लिखने पर छह माह की सज़ा हुई है। माउंग सौंगखा नाम के व्यक्ति ने इस काल्पनिक कविता को फ़ेसबुक पर पोस्ट किया था। उन्होंने कहा था। कि उन्होंने अपने लिंग पर टैटू करवाकर पूर्व राष्ट्रपति थिन सेन के बारे में कविता लिखा है।
विज्ञापन
24 साल के सौंगखा पर कविता को ऑनलाइन पोस्ट करने के लिए मानहानि का आरोप लगाया गया था। हालांकि सज़ा सुनाने के बाद उन्हें रिहा कर दिया गया। क्योंकि वो छह महीने से ज़्यादा समय जेल में बिता चुके हैं। उनकी गर्लफ़्रेंड ने बताया कि ये काल्पनिक कविता थी।
विज्ञापन
असल में ऐसा कोई टैटू है ही नहीं। क़रीब 50 साल के सैनिक शासन के बाद म्यांमार में पिछले साल नवंबर में लोकतांत्रिक सरकार ने चुनाव जीता था। और सेना ने हाल ही में सत्ता लोकतांत्रिक सरकार को सौंपी है।
विज्ञापन
म्यांमार में हाल ही में सोशल मीडिय पर अपनी राय रखने वाले कई लोगों को क़ानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ा है। पिछले साल फ़ेसबुक पर म्यांमार के सेनाध्यक्ष का मज़ाक उड़ाने के आरोप में एक महिला को छह महीने की सज़ा सुनाई गई थी।