फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   money to buying tomato not for prostitution

'वेश्या नहीं, टमाटर खरीदने के लिए हैं पैसे'

Fri, 26 Jul 2013 03:43 PM IST
बीबीसी
बीबीसी Updated Fri, 26 Jul 2013 03:43 PM IST
विज्ञापन
money to buying tomato not for prostitution

एक वेश्या के साथ कार में पकड़े गए एक पुरुष ने अजीब बहाना बताते हुए पुलिस को बताया कि महिला टमाटर ख़रीदने में मदद करने के लिए उसके साथ कार में बैठी थी।

विज्ञापन


वेस्ट मिडलैंड पुलिस के मुताबिक़ अधिकारियों ने मोहम्मद इख़लाक़ नाम के एक व्यक्ति की कार में जिस वक़्त महिला को बैठा हुआ पाया उस वक़्त वे कैश मशीन से 20 पाउंड निकाल रहे थे। जब उनसे पूछा गया कि वे पैसों का क्या करेंगे तो उन्होंने बताया कि टमाटर ख़रीदेंगे।
विज्ञापन


हालाँकि जाँच में 39 वर्षीय इख़लाक़ को वेश्या से यौन संबंधों के लिए आग्रह करने का दोषी पाया गया और उन पर 400 पाउंड का जुर्माना लगाया गया है। उन्हें ख़र्च के तौर पर 665 पाउंड चुकाने का आदेश भी दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल पुलिस ने नौ मई को इख़लाक़ की निसान माइक्रा कार में एक ज्ञात वेश्या को बैठा हुआ पाया था। जिसके बाद उनसे इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा था कि महिला यह बताने के लिए कार में बैठी है कि टमाटर कहाँ से ख़रीदने हैं।


वालसाल पुलिस के अधिकारी स्टेसी पीटरसन कहते हैं, "मैंने पहले भी बहाने सुने हैं लेकिन अपने दस साल के पुलिस करियर में किसी भी अपराधी को अपना जुर्म छुपाने के लिए टमाटर ख़रीदने का बहाना बनाते हुए नहीं सुना।"

"हमारे अधिकारियों और कोर्ट ने उसे झूठ बोलते हुए देखा और अब उसे दोषी पाया गया है।"

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed