{"_id":"577373294f1c1b576179ad93","slug":"malaysian-woman-suffers-burns-after-using-phone-at-petrol-pump","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल पंप पर मोबाइल पर बात करना पड़ गया भारी, आग से झुलसी महिला","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
पेट्रोल पंप पर मोबाइल पर बात करना पड़ गया भारी, आग से झुलसी महिला
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 29 Jun 2016 12:35 PM IST
विज्ञापन
h
एक महिला को पेट्रोल पंप पर मोबाइल पर बात करना कुछ ज्यादा ही भारी पड़ गया। अपनी कार में पेट्रोल भरवाने के दौरान महिला फोन पर बात कर रही थी जिसकी वजह से वहां आग लग गई और वह 60 फीसदी तक झुलस गई।
विज्ञापन
यह घटना मलेशिया के कुआलालंपुर की है जहां कार में पेट्रोल भरवाने के दौरान महिला फोन पर बात कर रही थी। इसी दौरान वहां आग लग गई और महिला बुरी तरह से झुलस गई। घटना के बाद महिला को स्थानीय अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
विज्ञापन
घटना के बारे में कुआलालंपुर के फायर एंड रेस्क्यू विभाग के अधिकारियों ने बताया, 'पेट्रोल पंप से एक चिंगारी निकली और उसके मोबाइल फोन के क्रिया कर गई।' सभी पेट्रोल पंपों पर इस बात के दिशा निर्देश छपे रहते हैं कि तेल भरवाते समय मोबाइल का इस्तेमाल न करें इससे आग लग सकती है।
विज्ञापन