फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Malaysian ex-PM seized 30 million in raids

मलयेशिया के पूर्व पीएम से जुड़े छापे में तीन करोड़ डॉलर जब्त

Fri, 25 May 2018 10:06 PM IST
एजेंसी, कुआलालंपुर
एजेंसी, कुआलालंपुर Updated Fri, 25 May 2018 10:06 PM IST
विज्ञापन
Malaysian ex-PM seized 30 million in raids
Malaysian ex-PM
सत्ता से बेदखल किए गए मलयेशियाई नेता नजीब रज्जाक से संबंधित भ्रष्टाचार के मामलों की जांच में पुलिस ने शुक्रवार को एक आलीशान अपार्टमेंट पर छापेमारी के दौरान 400 से अधिक डिजाइनर हैंडबैग और करीब तीन करोड़ डॉलर नकद जब्त किए। पुलिस को दो परिसरों से भारी मात्रा में आभूषण और घड़ियां भी मिली हैं।
विज्ञापन


पिछले सप्ताह नजीब के घर और 11 स्थानों के साथ ही एक अपार्टमेंट परिसर में की गई छापेमारी में पुलिस को नकद के अलावा 284 डिब्बे बरामद हुए थे। इन डिब्बों में डिजाइनर पर्स, घड़ियां और आभूषण रखे हुए थे। नजीब की गठबंधन सरकार 9 मई को हुए चुनावों में पिछले छह दशकों में पहली बार सत्ता से बाहर हुई। 
विज्ञापन


इस गठबंधन सरकार को उनके राजनीतिक मार्गदर्शक महातिर मोहम्मद की अध्यक्षता वाले एक सुधारवादी गठबंधन ने हराया था। नजीब पर भ्रष्टाचार के आरोपों को ही उनकी हार की मुख्य वजह माना जा रहा है। नजीब और परिवार पर 1एमडीबी निधि से अरबों डॉलर की लूट का आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed