{"_id":"5b07f95f4f1c1bb26e8b48e8","slug":"malaysia-police-seize-three-crore-dollar-fromer-pm-najib-razak-apartment","type":"story","status":"publish","title_hn":"मलयेशिया: पूर्व पीएम के आलीशान अपार्टमेंट पर छापा, 284 डिब्बों में मिले 3 करोड़ डॉलर और ज्वलेरी जब्त","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
मलयेशिया: पूर्व पीएम के आलीशान अपार्टमेंट पर छापा, 284 डिब्बों में मिले 3 करोड़ डॉलर और ज्वलेरी जब्त
एजेंसी, कुआलालंपुर
Updated Fri, 25 May 2018 05:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सत्ता से बेदखल किए गए मलयेशियाई नेता नजीब रज्जाक से संबंधित भ्रष्टाचार के मामलों की जांच में पुलिस ने शुक्रवार को एक आलीशान अपार्टमेंट पर छापेमारी के दौरान 400 से अधिक डिजाइनर हैंडबैग और करीब तीन करोड़ डॉलर नकद जब्त किए। पुलिस को दो परिसरों से भारी मात्रा में आभूषण और घड़ियां भी मिली हैं।
पिछले सप्ताह नजीब के घर और 11 स्थानों के साथ ही एक अपार्टमेंट परिसर में की गई छापेमारी में पुलिस को नकद के अलावा 284 डिब्बे बरामद हुए थे। इन डिब्बों में डिजाइनर पर्स, घड़ियां और आभूषण रखे हुए थे।
नजीब की गठबंधन सरकार 9 मई को हुए चुनावों में पिछले छह दशकों में पहली बार सत्ता से बाहर हुई। इस गठबंधन सरकार को उनके राजनीतिक मार्गदर्शक महातिर मोहम्मद की अध्यक्षता वाले एक सुधारवादी गठबंधन ने हराया था। नजीब पर भ्रष्टाचार के आरोपों को ही उनकी हार की मुख्य वजह माना जा रहा है। नजीब और परिवार पर 1एमडीबी निधि से अरबों डॉलर की लूट का आरोप है।