{"_id":"b060f61ec9f975921d40c6988c4c5320","slug":"libiya-jail-break","type":"story","status":"publish","title_hn":"लीबिया: 1000 क़ैदी जेल से फ़रार","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"बाकी दुनिया","slug":"rest-of-world"}}
लीबिया: 1000 क़ैदी जेल से फ़रार
नई दिल्ली
Updated Sun, 28 Jul 2013 02:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लीबिया के शहर बेनग़ाज़ी में 1000 से ज़्यादा क़ैदी जेल से फ़रार हो गए हैं। जेल के एक अधिकारी ने समाचार एजेंसी एपी को बताया कि फ़रार हुए ज़्यादातर क़ैदियों पर गंभीर आरोप थे।
विज्ञापन
लीबिया में गद्दाफ़ी के जाने के बाद बेनग़ाज़ी को सबसे अस्थिर शहरों में से एक माना जाता है। पिछले साल अमरीकी राजदूत और तीन अन्य अमरीकियों को यहां मार दिया गया था। ये स्पष्ट नहीं है कि जेल से भागने की ये घटना शहर में जारी राजनीतिक अस्थिरता का हिस्सा है या नहीं।
विज्ञापन
इससे पहले प्रदर्शनकारियों ने मुस्लिम ब्रदरहुड से जुड़े कार्यालयों पर हमला किया था। बेनग़ाज़ी में राजनीतिक कार्यकर्ता अब्देल सलाम अल मिसमारी की हत्या कर दी गई है।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों ने मुस्लिम ब्रदरहुड की राजनीतिक ईकाई जस्टिम एंड कन्स्ट्रक्शन पार्टी के दफ़्तर पर हमला किया।
बेनग़ाज़ी में शुक्रवार को एक रिटायर्ड कर्नल और एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी की भी हत्या कर दी गई थी। यहाँ लगातार सुरक्षा अधिकारियों को निशाना बनाया जा रहा है।
गद्दाफी को हटाने के दो साल बाद भी लीबियाई सरकार हथियारबंद गुटों को निंयत्रण में करने के लिए संघर्ष कर रही है।