Gmail में आए ये 8 कमाल के फीचर, जान लीजिए इनके बारे में फायदे में रहेंगे

टेक डेस्क, अमर उजाला
Thu, 26 Apr 2018 11:47 AM IST
विज्ञापन
Google Gmail gets New features and interface, Know here
Gmail

    गूगल ने अपनी Gmail अपनी सर्विस में बड़ा बदलाव किया है। गूगल ने जीमेल में नई डिजाइन के साथ-साथ कुछ कमाल के फीचर्स भी जोड़े हैं। हालांकि सभी यूजर्स को नए फीचर्स नहीं मिल रहे हैं। धीरे-धीरे अपडेट जारी किया जा रहा है। तो आइए जानते हैं जीमेल के नए फीचर्स के बारे में विस्तार से।

    Gmail
    Gmail

    जीमेल में इस बार कॉन्फिडेंशियल मोड (संवेदनशील मोड) दिया है। इसकी मदद से अगर आप किसी को कोई मेल भेज रहे हैं तो आप उस मेल के डिलीट होने की तारीख तय कर सकते हैं यानी आपके द्वारा तय की गई तारीख के बाद वह मेल डिलीट हो जाएगा।

    Gmail
    Gmail

    मेल के कॉपी, प्रिंट और फॉरवर्ड करने से रोकें

    नए अपडेट के बाद आप तय कर सकते हैं कि आप जिसके पास ई-मेल भेज रहे हैं वह आपके द्वारा भेजे गए मेल को कॉपी, फॉरवर्ड और डाउनलोड कर सकता है या नहीं? अगर आपने ब्लॉक कर दिया है तो रिसीवर आपके मेल को ना ही आगे किसी को भेज सकेगा और ना ही डाउनलोड व कॉपी कर सकेगा।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें