IS पर आर्थिक संकट, लड़ाकों के वेतन में की कटौती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खूंखार आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ने ‘असामान्य परिस्थितियों’ का हवाला देते हुए अपने लड़ाकों के वेतन में आधी कटौती करने का निर्णय लिया है। इस निर्णय को संगठन के खराब होती आर्थिक स्थिति का संकेत माना जा रहा है।
यरूशलम पोस्ट ने पिछले महीने जारी नए दस्तावेजों के आधार पर कहा है कि संगठन के ट्रेजरी मंत्रालय बेत अल-मल ने ‘असामान्य परिस्थितियों’ के कारण अपने लड़ाकों के वेतन में आधी कटौती करने का निर्णय लिया है। आतंकी संगठन ने ‘असामान्य परिस्थितियां’ क्या हैं इसके बारे में वास्तव में विवरण नहीं दिया है।
संगठन की वित्तीय स्थिति हो चुकी है बदतर
आईएसआईएस का यह निर्णय उन खबरों के बीच आया है जिसमें अमेरिका की ओर से इस महीने संगठन के इराक के मोसुल शहर स्थित नकद भंडार को नष्ट करने की बात कही गई थी। संगठन ने यहां अपने लड़ाकों और चल रहीं लड़ाई के लिए ‘लाखों’ डॉलर रखे थे। इस हमले में लाखों डॉलर जल गए थे।
पत्र में कहा गया कि आज आईएसआईएस की वित्तीय स्थिति दिसंबर की तुलना बहुत खराब है, जब यह दस्तावेज जारी किए गए थे।
वित्तीय नुकसान से निपटने के लिए संगठन की ओर से नियुक्त गवर्नर ने फतवा जारी किया है जिसमें आतंकियों को स्थानीय नागरिकों से फंड उगाही करने को कहा गया है।