फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   India ready to give visa to Tibet's religious leader Karmapa

तिब्बत के धार्मिक नेता करमापा को वीजा देने के लिए तैयार भारत

Thu, 27 Dec 2018 10:23 PM IST
संदीप भट्ट भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली Published by: संदीप भट्ट Updated Thu, 27 Dec 2018 10:23 PM IST
विज्ञापन
India ready to give visa to Tibet's religious leader Karmapa
karmapa

दलाई लामा के बाद तिब्बत के सर्वाधिक प्रभावशाली धार्मिक नेता करमापा उग्येन त्रिनले दोर्जी को भारत कई बार सूचित कर चुका है कि वह डोमेनिका राष्ट्रमंडल के उनके नए पासपोर्ट पर उन्हें वीजा देने के लिए तैयार है। सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। माना जा रहा है कि दोर्जी फिलहाल अमेरिका में हैं और उन्होंने वीजा के लिए भारतीय अधिकारियों से संपर्क नहीं किया है।

विज्ञापन


सूत्रों ने उन रिपोर्टों का कड़ाई से खंडन किया कि वीजा नहीं मिलने के कारण वह भारत नहीं आ पा रहे हैं। गौरतलब है कि प्रभावशाली बौद्ध नेता वर्ष 2000 में भारत आए थे। उस वक्त वह 14 साल के थे। सूत्रों ने कहा कि यद्यपि दोर्जी यह कहते रहे हैं कि वह भारत आना चाहते हैं लेकिन उन्होंने वीजा के लिए कभी भारत से संपर्क नहीं किया। 
विज्ञापन


काग्यू संप्रदाय से संबंध रखने वाले दोर्जी तिब्बती शरणार्थी के तौर पर भारत में रह रहे थे। उन्हें मार्च में डोमेनिका राष्ट्रमंडल का पासपोर्ट मिला था। उन्होंने कथिततौर पर मई में भारत छोड़ दिया था।  सूत्रों ने बताया कि उन्होंने भारत को अभी डोमेनिका के पासपोर्ट के बारे में जानकारी नहीं दी है लेकिन उन्हें कई बार यह बता दिया गया है कि भारत उन्हें वीजा देने के लिए तैयार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed