फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   IMF suggests India to set up independent fiscal council

IMF का भारत को इंडिपेंडेंट फिसकल काउंसिल के गठन का सुझाव

Tue, 17 Oct 2017 02:15 AM IST
एजेंसी, वाशिंगटन
एजेंसी, वाशिंगटन Updated Tue, 17 Oct 2017 02:15 AM IST
विज्ञापन
IMF suggests India to set up independent fiscal council
IMF
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने भारत को स्वतंत्र राजकोषीय परिषद गठित करने का सुझाव दिया है। आईएमएफ का कहना है कि इस संस्थान ने कई देशों जहां इसे लागू किया है, वहां बेहतर योगदान दिया है।
विज्ञापन


आईएमएफ के राजकोषीय विभाग के निदेशक विटोर गैस्पर ने एक इंटरव्यू में कहा, ‘भारत काफी बेहतर राजकोषीय एकीकरण में शामिल है। हम इसे अच्छा मानते हैं।’ उन्होंने कहा कि भारत ने सार्वजनिक ऋण की सीमा को सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के अधिकतम 60 प्रतिशत तक सीमित रखने को स्वीकार किया है। 
विज्ञापन


हमारा मानना है कि यह उचित है। यह कुछ ऐसा है जिससे भारत को अपने सार्वजनिक बांड को सुरक्षित परिसंपत्ति के रूप में स्थापित करने में मदद करेगा। आगे की प्रगति पर गैस्पर ने कहा कि भारत को अपने वित्तीय संस्थानों को संघ और राज्य दोनों के स्तर पर मजबूत करने की जरूरत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने सुझाव दिया कि राजकोषीय दायित्व रूपरेखा को मजबूत करने के परिप्रेक्ष्य में भारत को स्वतंत्र राजकोषीय परिषद की स्थापना पर विचार करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed