पति ने काटी पत्नी की नाक, सोशल मीडिया पर फूटा गुस्सा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक अफगानी महिला की नाक उसके पति द्वारा काटे जाने की तस्वीर सोशल मीडिया पर आने के बाद लोगों में गुस्सा भड़क उठा। ऑनलाइन विरोध जताने वालों ने इस क्रूर कृत्य के लिए सजा की मांग कर रहे हैं। रविवार को फरयाब प्रांत के घोरमाच जिले में रहने वाली 20 वर्षीय रेजा गुल को इस घटना के बाद अस्पताल ले जाया गया।
माना जा रहा है कि उसका पति मोहम्मद खान तालिबान नियंत्रित क्षेत्र में भाग गया है। यह घटना अफगान समाज में महिलाओं के खिलाफ होने वाली हिंसा को प्रदर्शित करती है भले ही अमेरिका के हस्तक्षेप के बाद 2001 में कट्टरपंथी तालिबानी शासन से इस देश को मुक्त कराने के बाद सुधार हुए हों।
लोगों ने की सख्त कार्रवाई की मांग
यह घटना अफगान समाज में महिलाओं के खिलाफ होने वाली हिंसा को प्रदर्शित करती है भले ही अमेरिका के हस्तक्षेप के बाद 2001 में कट्टरपंथी तालिबानी शासन से इस देश को मुक्त कराने के बाद सुधार हुए हों।
काबुल स्थित महिला अधिकार कार्यकर्ता अलेमा ने कहा कि इस तरह के क्रूर और निर्मम कृत्यों की कड़ी निंदा होनी चाहिए। अगर सरकार की न्यायप्रणाली ऐसे लोगों को कठोर सजा देती है तो ऐसी घटनाएं नहीं होंगी। नाक कटी महिला की तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी शेयर की गई और क्रूर पति के खिलाफ लोगों ने सख्त कार्रवाई की मांग की।