{"_id":"59b3b4db4f1c1be87f8b53db","slug":"hurricane-irma-havoc-in-cuba-after-mexico-56-million-of-people-affected","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैक्सिको के बाद क्यूबा में इरमा का कहर, तूफान से 56 लाख लोग प्रभावित","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
मैक्सिको के बाद क्यूबा में इरमा का कहर, तूफान से 56 लाख लोग प्रभावित
बीबीसी, हिंदी
Updated Sat, 09 Sep 2017 03:01 PM IST
विज्ञापन
इरमा तूफान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैरिबियाई द्वीपों में तबाही मचाने के बाद चक्रवाती तूफान इरमा क्यूबा पहुंच गया है। पांचवीं कैटेगरी का यह तूफान उत्तर पूर्वी तट में कैमेगुए द्वीपसमूह से टकराया। इरमा तूफान का रास्ता बदल जाने से बहामास का बड़ा हिस्सा इसकी चपेट में आने से बच गया। फ्लोरिडा में इस तूफान के कारण 56 लाख लोग प्रभावित हुए हैं।
विज्ञापन
अमेरिका की लगभग 25 प्रतिशत आबादी को सुरक्षित स्थान में चले जाने के निर्देश दिए गए हैं। कैरिबियाई द्वीप में अभी तक 20 लोगों के मारे जाने की खबर है। पिछले कुछ घंटो में ज्यादा शक्तिशाली हुआ इरमा तूफान शुक्रवार देर रात कैमेगुए द्वीपसमूह के तटों से टकराया, इसकी वजह से आसपास के शहर और गांव प्रभावित हुए हैं। पिछले कई दशकों में पहली बार पांचवी कैटेगरी का कोई तूफान क्यूबा के तटों तक से टकराया है।
विज्ञापन
पढ़ेंः-हजार बमों की ताकत वाले चक्रवातीय तूफान इरमा से 10 लोगों की मौत
अमेरिका की राष्ट्रीय मौसम सेवा के अनुसार इरमा तूफान की सर्वाधिक गति 257 किमी/घंटा मापी गई है। फिलहाल कैमेगुए के अलावा कीगो डे अविला, सैन्कटी स्प्रिटस, विला क्लारा और मटेनजस इलाकों में भी तूफान की चेतावनी जारी की गई है।
विज्ञापन
पढ़ेंः-हार्वे के बाद ‘इरमा’ तूफान मचा रहा अमेरिका में तबाही!
हवाना में मौजूद बीबीसी संवाददाता विल ग्रांट ने बताया कि कुछ इलाक़ों में बिजली चली गई है और कई दूर-दराज के इलाकों में संपर्क करने में बहुत मश्किलें आ रही हैं। स्थानीय निवासी निचले स्थानों को छोड़कर ऊंची जगहों पर पहुंच चुके हैं। लगभग 50,000 पर्यटक क्यूबा से बाहर चले गए हैं।