फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   huawei case : Canadian ambassador removed in China

हुआवे मामला : चीन में कनाडा के राजदूत को हटाया गया

Mon, 28 Jan 2019 05:57 AM IST
तिवारी अभिषेक वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: तिवारी अभिषेक Updated Mon, 28 Jan 2019 05:57 AM IST
विज्ञापन
huawei case : Canadian ambassador removed in China
हुवावे कंपनी की अधिकारी मेंग वानझोउ

चीन की दिग्गज फोन निर्माता कंपनी हुआवे की सीएफओ मेंग वानझोऊ की गिरफ्तारी पर विवादित बयानों के कारण कनाडा ने चीन में अपने राजदूत जॉन मैककैलम को पद से बर्खास्त कर दिया है। दरअसल, ईरान पर अमेरिकी प्रतिबंध के बाद भी हुआवे द्वारा कारोबार करने और इसकी जानकारी छुपाने के मामले में अमेरिका वेंग का प्रत्यर्पण चाहता है।

विज्ञापन


जॉन मैककैलम ने हाल में चीनी मीडिया के सामने बयान दिया था कि मेंग को अमेरिका प्रत्यर्पित किया जाना अच्छा नहीं होगा। उनके बयान को चीन के पक्ष में माना जा रहा था। वहीं कनाडा के इस फैसले ने साफ कर दिया है कि वह इस मामले में चीन के सामने नहीं झुकेगा। बता दें कि मेंग को एक दिसंबर को कनाडा में गिरफ्तार किया गया था। वह हुआवे के संस्थापक की बेटी भी हैं।
विज्ञापन


मेंग की गिरफ्तारी के बाद से चीन और कनाडा के संबंधों में तनाव बना हुआ है। चीन ने भी दबाव बनाने के लिए अपने यहां कनाडा के दो नागरिकों को हिरासत में लिया हुआ है। आरोप है कि हुआवे के चीनी सेना से करीबी संबंध हैं और इसके उत्पादों से दूसरे देशों की जासूसी की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


त्रुदो ने बताया कि जिम निकेल अब चीन में कनाडा का प्रतिनिधित्व करेंगे। त्रुदो ने यह भी स्पष्ट किया कि अमेरिका के साथ अपनी प्रत्यर्पण संधि का कनाडा सम्मान करेगा। विपक्ष के नेता एंड्रयू शीर ने कहा कि जॉन को पहले ही बर्खास्त कर दिया जाना चाहिए था, क्योंकि उनकी टिप्पणी से मेंग के मुद्दे के राजनीतिकरण का खतरा पैदा हो गया। शीर ने कहा कि जॉन ने बार-बार बातें बदलकर कनाडा की प्रतिष्ठा को धूमिल किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed